राजोरी बालाकोट सेक्टर में रविवार की रात पाकिस्तान की ओर से फैली आग से
PICS: पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में लगाई आग
PICS: पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में लगाई आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PICS: पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में लगाई आग
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार गर्मियां शुरू होते ही एलओसी के उस पार पाक द्वारा प्रशिक्षित आतंकी सक्रिय गए हैं। पिछले काफी समय से नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकियों की हरकत पहले से अधिक देखी जा रही है। सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि उस पार आईएसआई के उच्च अधिकारी और आतंकवादियों के आका बढ़े पैमाने पर घुसपैठ करवाने की फिराक में हैं। हालांकि सेना एलओसी पर सतर्क है। मई में करीब तीन बार एलओसी के उस पार से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर घुसपैठ के प्रयास किए थे।
PICS: पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में लगाई आग
मेंढर तहसील के बालकोट, सूनी गली, बलनोई, पुंछ के साब्जियां, मंडी, चक्का दा बाग, लोरन, नौशेरा तहसील के केरी झंगड़ सेक्टर, शेर बकरी, मंजाकोट के गंभीर मुगलां, नैक्का पंजग्राई, तारकुंडी गली आदि एलओसी क्षेत्रों में घुसपैठ के लिए संघर्ष विराम का उल्लंघन होने की आशंका है। इसलिए सेना इन सभी क्षेत्रों में हाई अलर्ट पर है। राजोरी स्थित सेना के उच्च अधिकारी के अनुसार दोनों सीमावर्ती जिलों में सेना पहले से ही अलर्ट है। आग की घटना के बाद सतर्कता और बढ़ा दी गई है। भारतीय सेना पाकिस्तान के किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
PICS: पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में लगाई आग
आग पर काबू पाया
नियंत्रण रेखा के समीप झंगड़ के जंगलों में लगी
आग पर सेना ने काबू पा लिया है। झंगड़ बटालियन के जवान तड़के से ही आग
बुझाने के लिए जुट गए थे। क्षेत्र में रविवार की देर रात से ही आग लग गई
थी। आग से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है।