फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में लगाई आग

Mon, 15 Jun 2015 07:12 PM IST
Updated Mon, 15 Jun 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन

PICS: पाक‌िस्तान ने भारतीय सीमा में लगाई आग

fire and suspected movement at loc

राजोरी बालाकोट सेक्टर में रविवार की रात पाकिस्तान की ओर से फैली आग से

भारतीय क्षेत्र में बारूदी सुरंगें फटने के बाद राजोरी पुंछ सीमावर्ती जिलों में भारतीय सेना ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। आग के चलते सोमवार को नौशेरा तहसील के झंगड़ क्षेत्र में भी बारूदी सुरंगें फटने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि, जवानों ने दोनों क्षेत्रों में समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस आग ने सेना और खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। खुफिया एजेंसियों और सैन्य सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में घुसपैठ के प्रयास में तेजी आने आशंका है। इसलिए सेना ने पहले से अधिक चौकसी बढ़ा दी है।

PICS: पाक‌िस्तान ने भारतीय सीमा में लगाई आग

fire and suspected movement at loc

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार गर्मियां शुरू होते ही एलओसी के उस पार पाक द्वारा प्रशिक्षित आतंकी सक्रिय गए हैं। पिछले काफी समय से नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकियों की हरकत पहले से अधिक देखी जा रही है। सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि उस पार आईएसआई के उच्च अधिकारी और आतंकवादियों के आका बढ़े पैमाने पर घुसपैठ करवाने की फिराक में हैं। हालांकि सेना एलओसी पर सतर्क है। मई में करीब तीन बार एलओसी के उस पार से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर घुसपैठ के प्रयास किए थे।

PICS: पाक‌िस्तान ने भारतीय सीमा में लगाई आग

fire and suspected movement at loc

मेंढर तहसील के बालकोट, सूनी गली, बलनोई, पुंछ के साब्जियां, मंडी, चक्का दा बाग, लोरन, नौशेरा तहसील के केरी झंगड़ सेक्टर, शेर बकरी, मंजाकोट के गंभीर मुगलां, नैक्का पंजग्राई, तारकुंडी गली आदि एलओसी क्षेत्रों में घुसपैठ के लिए संघर्ष विराम का उल्लंघन होने की आशंका है। इसलिए सेना इन सभी क्षेत्रों में हाई अलर्ट पर है। राजोरी स्थित सेना के उच्च अधिकारी के अनुसार दोनों सीमावर्ती जिलों में सेना पहले से ही अलर्ट है। आग की घटना के बाद सतर्कता और बढ़ा दी गई है। भारतीय सेना पाकिस्तान के किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: पाक‌िस्तान ने भारतीय सीमा में लगाई आग

fire and suspected movement at loc

आग पर काबू पाया

नियंत्रण रेखा के समीप झंगड़ के जंगलों में लगी आग पर सेना ने काबू पा लिया है। झंगड़ बटालियन के जवान तड़के से ही आग बुझाने के लिए जुट गए थे। क्षेत्र में रविवार की देर रात से ही आग लग गई थी। आग से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed