फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटियों को बांग्लादेश में पढ़ा रहा डीएसपी, क्या इस खर्च का है नापाक कनेक्शन! जानिए सच

Thu, 16 Jan 2020 11:52 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 16 Jan 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
DSP Devendra Singh daughters in Bangladesh, search operation on his relatives home
आतंकियों संग पकड़ा गया डीएसपी - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स

आतंकियों संग पकड़े गए डीएसपी दविंदर सिंह की दो बेटियां बांग्लादेश में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। ऐसे में जांच एजेंसी को शक है कि बेटियों की पढ़ाई का खर्च हवाला के पैसे से हो रहा है। डीएसपी के घर तलाशी में सेना की 15 कोर का फुल लोकेशन मैप मिला है। सेना का मैप मिलने से आशंका जताई जा रही है कि सेना की कई जानकारियां आतंकियों और पाकिस्तान तक पहुंच सकती है। साथ ही साढ़े सात लाख रुपये कैश बरामद किया है। संभव है कि यह पैसा हवाला का हो।

DSP Devendra Singh daughters in Bangladesh, search operation on his relatives home
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा एजेंसियां हिजबुल कमांडर नवीद बाबू के साथ गिरफ्तार निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह के पाकिस्तानी कनेक्शन खंगालने में जुट गई हैं। उसके तथा उसके रिश्तेदारों के घर को खंगाला गया है। खुद डीजीपी दिलबाग सिंह का भी कहना है कि मामले में बड़ा कनेक्शन सामने आ सकता है। इसके तार कहीं भी, किसी से भी जुड़े हो सकते हैं। यह बड़ा मामला है। इसलिए मामले की जांच नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) को देने की सिफारिश की गई है। डीएसपी को बर्खास्त करने की सिफारिश के साथ उसे मिला स्टेट अवार्ड को वापस ले लिया गया है। मामले में एनआईए जल्द प्राथमिकी दर्ज करेगी।


 

DSP Devendra Singh daughters in Bangladesh, search operation on his relatives home
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों का कहना है कि बुधवार को दिल्ली में एनआईए के अधिकारियों ने गृह सचिव से मुलाकात की। इस मामले की जांच आईजी स्तर के अधिकारी करेंगे। एनआईए से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मामला हाथ में लेने के बाद जांच एजेंसी जम्मू में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करेगी। जिस दिन डीएसपी की गिरफ्तारी हुई थी उस दिन वकील इरफान अहमद मीर (आतंकी संगठनों का ओवरग्राउंड वर्कर) भी पकड़ा गया था। यह एनआईए के लिए पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा सबूत बन सकता है, क्योंकि वह पांच बार भारतीय पासपोर्ट पर पाकिस्तान गया था। आरोप है कि वह पाकिस्तान से आदेश हासिल करता रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
DSP Devendra Singh daughters in Bangladesh, search operation on his relatives home
dsp davinder singh - फोटो : अमर उजाला

दूसरी ओर दविंदर सिंह के रिश्तेदारों के घर भी तलाशी अभियान चलाया गया। पता लगाने की कोशिश की गई कि कहीं उसने हथियार और पैसे बगैरह तो नहीं छिपाए थे। जांच में जुटीं एजेंसियां आईबी व रॉ भी डीएसपी और हिजबुल कमांडर से पूछताछ कर आतंकियों से कनेक्शन खंगालते रहे। दक्षिणी कश्मीर में कई स्थानों पर छापा मारा गया। दविंदर सिंह से पूछताछ और उसके ठिकानों पर छापेमारी में कई चौंका देने वाले तथ्य सामने आए हैं।


 

विज्ञापन
DSP Devendra Singh daughters in Bangladesh, search operation on his relatives home
dsp davinder singh house - फोटो : अमर उजाला

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि इस मामले की तमाम एजेंसियां जांच कर रही हैं। सही समय पर इस मामले की जांच की जानकारियां साझा की जाएंगी। अब तक की जांच यही है कि वह आतंकियों के लिए काम कर रहा था। पाकिस्तान से कनेक्शन की बात अभी सामने नहीं आई है। लेकिन सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई रियायत नहीं होगी। आतंकी की मदद करने वाले को आतंकी समझ कर उसके खिलाफ तय कानून के तहत कार्रवाई होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed