{"_id":"5c4eacb9bdec224c164ec23e","slug":"approx-2500-people-stuck-on-jammu-srinagar-national-highway-from-last-eight-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2500 लोगों के लिए काल बनी जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश, आठ दिनों से गाड़ियों में हैं कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2500 लोगों के लिए काल बनी जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश, आठ दिनों से गाड़ियों में हैं कैद
Mon, 28 Jan 2019 12:48 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
jammu srinagar Highway jam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे रविवार को आठ दिन बाद खुला तो सही, लेकिन रामबन क्षेत्र में बर्फबारी और भूस्खलन के चलते फिर बंद हो गया। प्रशासन ने सिर्फ हाईवे पर कई दिन से फंसे वाहनों को ही गंतव्य की ओर रवाना करने का काम शुरू किया था कि भूस्खलन का सिलसिला फिर शुरू हो गया और कुछ किलोमीटर आगे बढ़ने पर वाहन फिर से फंस कर रह गए। उधमपुर में रोके गए वाहन मारोग इलाके को पार कर कश्मीर की तरफ बढ़ रहे थे तभी पस्सी गिरने के कारण सभी वाहन उधमपुर व रामबन के बीच फंस गए। इस जाम में लगभग 2500 लोग बीते आठ दिनों से फंसे हुए हैं।
जम्मू-श्रीनगर हाइवे
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे यातायात पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार रामबन जिले में कई स्थानों पर बर्फबारी व भूस्खलन के चलते राजमार्ग को एक बार फिर बंद कर दिया गया है। मौसम में अगर सुधार हुआ तो राजमार्ग को साफ करने के बाद सोमवार की सुबह फंसे वाहनों को फिर गंतव्य की ओर रवाना करने पर फैसला किया जाएगा।
jammu srinagar Highway jam
- फोटो : अमर उजाला
सात दिनों से बंद पड़े जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के खुलने से जम्मू व श्रीनगर में फंसे वाहन चालकों के अलावा यात्रियों को भी राहत तो मिली, लेकिन कुछ घंटों के बाद ही जब उन्हें सूचना मिली कि हाईवे फिर से बंद हो गया है तो उनमें मायूसी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall
वहीं जम्मू संभाग के पर्वतीय क्षेत्रों नत्थाटाप, सियोज धार, शिव गढ़ धार आदि में ताजा बर्फबारी रविवार को होने से इस क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। जम्मू जिले समेत रियासत के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ बना रहने और धूप खिलने से लोगों को ठंड से दिन में राहत मिली, लेकिन शाम के बाद बर्फीली हवाएं चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड नहीं खुल पाने से सड़क मार्ग से कश्मीर पहुंचने के लिए एक मात्र जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे ही एक मात्र विकल्प रह गया है।
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
राज्य के तीनों क्षेत्रों के तापमान का हाल
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं श्रीनगर में अधिकतम तापमान 7.2 और न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 15.5 और कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 20.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क से जन जीवन पर खासा असर पड़ा है।
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं श्रीनगर में अधिकतम तापमान 7.2 और न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 15.5 और कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 20.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क से जन जीवन पर खासा असर पड़ा है।