फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हताशा और साजिश: कश्मीर में मिली मात और मौत के बाद आतंकियों के निशाने पर जम्मू संभाग, अब डोडा में दिखे संदिग्ध

Fri, 13 Aug 2021 11:15 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 13 Aug 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
doda jammu kashmir search operation in Tanta area of Bhalesa in district doda
तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

जम्मू संभाग के डोडा जिले में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर सुरक्षाबल बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। इस ऑपरेशन को सेना की 4-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स), जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीमा सुरक्षाबल के जवानों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।



बता दें कि जिले में भालेसा के टांटा इलाके में कुछ संदिग्ध देखे गए। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ अभियान शुरू किया है। गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में खात्मे की कगार पर पहुंच चुके आतंकी अब जम्मू संभाग की ओर रुख कर रहे हैं। इसके लिए आतंकी संगठन पुराने रूटों को फिर से सक्रिय करने में जुटे हैं।

आतंकी जम्मू संभाग को दहलाने की लगातार कोशिशें कर रहे हैं। राजोरी के खांडली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रधान जसबीर सिंह के घर पर हुआ आतंकी हमला इन्हीं साजिशों की अगली कड़ी माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि आतंकी इस हमले को अंजाम देने के लिए पिछले कई दिनों से जसबीर के घर की रेकी कर रहे थे।

जम्मू एयरबेस पर ड्रोन हमला, राजोरी में भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमला, पुंछ में हथियारों की बरामदगी, किश्तवाड़ में आतंकियों की गिरफ्तारी और बीते दिनों राजोरी में आतंकियों का मारा जाना इस बात की तस्दीक करता है कि आतंकी संगठन अब जम्मू को दहलाने की साजिशें रच रहे हैं।

Trending Videos
doda jammu kashmir search operation in Tanta area of Bhalesa in district doda
आतंकियों के खिलाफ मोर्चा संभालते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

राजोरी के मेहरा इलाके में पिछले साल सितंबर के महीने में एसएसपी स्तर के एक पुलिस अधिकारी के आवास पर संदिग्ध धमाका हुआ था, हालांकि सिर्फ वाहन को ही नुकसान पहुंचा था। उसके बाद इसी इलाके में एक धार्मिक स्थल को विस्फोट से उड़ाने का प्रयास किया गया। जिन दो स्थानों पर यह दोनों घटनाएं हुई हैं वह स्थान भाजपा नेता के घर से सिर्फ पांच किलोमीटर दूर है। इतना ही नहीं करीब पांच दिन पहले इस क्षेत्र में वीडीसी सदस्यों द्वारा संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने के बाद रात 10 बजे हवाई फायरिंग भी की गई थी।


 
doda jammu kashmir search operation in Tanta area of Bhalesa in district doda
आतंकियों के खिलाफ मोर्चा संभालते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

इसके अलावा इसी साल जून के महीने में राजोरी के अंद्रेला गांव की एक महिला सरपंच के घर पर भी ग्रेनेड हमला हुआ था, जिसमें उनके आवास को नुकसान पहुंचा था। अभी कुछ दिन पहले ही राजोरी पुलिस व सेना ने जम्मू -राजोरी हाईवे पर बथुनी इलाके में सड़क किनारे लगी दो आईईडी भी बरामद की थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
doda jammu kashmir search operation in Tanta area of Bhalesa in district doda
आतंकियों के खिलाफ मोर्चा संभालते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

पिछले हफ्ते ही राजोरी की थन्नामंडी तहसील के पंगाई क्षेत्र में दो आतंकवादी ढेर करने के बाद पुलिस व सेना को दो और आतंकवादियों के जंगली इलाके में छिपे होने की सूचना के बाद पांच दिन तक गहन सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया लेकिन उन दो आतंकवादियों का कहीं कोई पता नहीं चला। अब भाजपा नेता के घर पर हमला हो गया।

विज्ञापन
doda jammu kashmir search operation in Tanta area of Bhalesa in district doda
तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
पिछले एक साल की घटनाओं पर नजर डालें तो राजोरी लगातार आतंकवादियों के निशाने पर बना हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed