संविधान से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटने पर जमकर आतिशबाजी हुई थी। देश-दुनिया में चर्चा में रहे संविधान से हटाए गए इन दोनों अनुच्छेद के नाम से अब दिवाली के लिए बाजार में पटाखे आ गए हैं। बूम-370 आकाश में सात रंगों की आतिशबाजी करने वाला ईको फ्रेंडली पटाखा है, जबकि 35-ए ढाई फीट लंबी फुलझड़ी है। फुलझड़ी को भी ईको फ्रेंडली बनाया गया है, जिससे प्रदूषण नहीं होता। दोनों ही पटाखे दिवाली पर आतिशबाजी के शौकीनाें को खूब लुभा रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर: इस बार कुछ है खास है दिवाली, फूटेगा बूम-370 पटाखा और जलेगी 35-ए फुलझड़ी, देखिए तस्वीरें
इरफान अहमद, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन