लेह पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को सेना और वायुसेना के जवानों ने संयुक्त अभ्यास के दौरान हैरतअंगेज कारनामों से रोमांचित कर दिया। वायु सेना के जवानों द्वारा 25 हजार फीट की ऊंचाई से 16 किलो के बैलेस्टिक लोड हेलमेट, स्नाइपर राइफल तथा अन्य हथियारों के साथ लगाई छलांग आकर्षण का केंद्र रही।
स्पेशल फोर्सेज के जवानों के हैरतअंगेज कारनामों से रोमांचित हुए राजनाथ सिंह, आधुनिक हथियार भी देखे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को रक्षामंत्री के सामने प्रदर्शित किए गए हथियारों में दो आधुनिक हथियार देखने को मिले, जो कुछ समय पहले विशेष तौर से पैरा एसएफ के लिए खरीदे गए थे। इनमें एक एसएकेओ टीआरजी 42 (फिनलैंड मेड स्नाइपर राइफल) और ईएक्सएफआईएल हाइकट बैलिस्टिक हेलमेट (यूएस मेड) शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार एसएकेओ टीआरजी 42 राइफल (प्वाइंट 338 एमएम) की इफेक्टिव रेंज 1200 मीटर है। इसमें इनबिल्ट कम्प्यूटर है और यह बोल्ट एक्शन राइफल है। यह आधुनिक ऑटोमेटिक राइफल पैरा एसएफ इस्तेमाल कर रही है।
सूत्रों के अनुसार इन स्नाइपर राइफल्स को दो अन्य स्नाइपर राइफल्स इटालियन मेड ब्रेटा प्वाइंट 338 लापुआ मैगनम स्कॉर्पियो टीजीटी और अमेरिकी प्वाइंट 50 कैलिबर वाली एम 95 (ब्रेटा) के साथ खरीदा गया था।
उन्होंने बताया कि इटालियन और अमेरिकी स्नाइपर्स को एलओसी व अन्य संवेदनशील इलाकों में तैनात जवान भी इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन एसएकेओ टीआरजी 42 राइफल केवल पैरा एसएफ के जवानों को विशेष तौर पर दी गई है। करीब 32 एसएकेओ राइफल्स पैरा एसएफ के जवानों को वर्ष 2019 में दी गई थी और जल्द ही और भी लाई जा रही हैं।
वहीं पैरा एसएफ के जवानों द्वारा पहनी जाने वाली अमेरिकी ईएक्सएफआईएल हाइकट बैलिस्टिक हेलमेट अपनी बनावट और हाइब्रिड कॉम्पोजिट शेल के चलते जवान का बचाव करने की काफी क्षमता रखती है।
जानकारी के अनुसार यह हेलमेट भी विशेष तौर पर स्पेशल यूनिट्स के लिए खरीदे गए थे। इसके अलावा रक्षा मंत्री को घिले सूट (स्नाइपर्स द्वारा पहने जाने वाला कैमोफ्लोज सूट) के अलावा अन्य आधुनिक हथियारों के बारे में भी बताया गया। साथ ही उन्होंने वायुसेना के जवानों को मुहैया करवाए जाने वाले आधुनिक उपकरणों का भी जायजा लिया जिसे वह 10000 फीट से अधिक ऊंचाई से एयर ड्रॉप के दौरान इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा रक्षामंत्री ने पीका मशीन गन को भी उठाकर देखा और उसके बारे में जानकारी हासिल की गई।
इस दौरान दिखाई गई विशेष ड्रिल में राजनाथ सिंह को टी.90 टैंक की क्षमता, अपाचे अटैक हेलिकाप्टर्स का एरियल पेट्रोल, एमआई.17 चॉपर से जवानों ड्रोपिंग और कमांडो द्वारा एक विशेष कॉमबैट ड्रिल के साथ वायुसेना के सी.130 जे हरक्यूलिस विमान से एक स्पेशल ऑपरेशन पाथफाइंडर कॉमबैट फ्री फॉल दिखाया गया।
पाथफाइंडर कॉमबैट फ्री फॉल ऑपरेशन में जवानों ने सी.130 जे विमान से 25 हजार फीट की उंचाई से छलांग लगाई। इस दौरान उन्होंने अपने साथ 16 किलो की बैलिस्टिक लोड हेलमेट, स्नाइपर राइफल और अन्य आधुनिक हथियारों को उतारा। बता दें कि पाथफाइंडर ड्रॉप में गिने-चुने जवान ड्रॉप कर साइट की रेकी करते हैं जिसके बाद बाकी के जवानो के लिए ड्रॉप साइट निर्धारित की जाती है।