{"_id":"57fd03e04f1c1b266c28dd78","slug":"dasara-celebration-in-jammu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू में भी जले दशानन, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू में भी जले दशानन, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले, तस्वीरें
Wed, 12 Oct 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
dashara
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विजयादशमी यानी बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जम्मू संभाग में सबसे बड़े स्तर पर परेड मैदान और दशहरा ग्राउंड गांधीनगर में दशानन रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का भगवान श्रीराम ने दहन किया। हर ओर श्रीराम के जयघोष गूंज उठे। इस दौरान लोगों ने सच्चाई और अच्छाई की राह पर चलने का संकल्प लिया।
2 of 7
dashara
- फोटो : Amar Ujala
जय श्रीराम, प्रभु राम की जय, हर हर महादेव के जयघोष। चारों ओर शोरगुल। जोश, उत्साह और खचाखच भीड़। तालियों की गड़गड़ाहट। मंगलवार को मंदिरों के शहर जम्मू के परेड मैदान पर विजय दशमी पर ऐसा ही नजारा था। मौका था प्रभु श्रीराम परिवार के पहुंचने का। मैदान पर स्थापित लंका को वानर सेना ने उजाड़ कर माता-सीता को बाहर लाया तो प्रभु श्रीराम ने दशहरा पर्व पर कुंभकरण, मेघनाद और रावण के पुतलों को दहन करके बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।
3 of 7
dashara
- फोटो : Amar Ujala
जमीन से हवा में लगातार की जा रही आतिशबाजी से दशहरा पर्व की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी। दीवान मंदिर से शुरू हुई प्रभु श्रीराम की रथ यात्रा वानर सेना के साथ विभिन्न रूटों से होती हुई श्री रघुनाथ मंदिर पहुंची। यहां प्रभु श्रीराम के रथ को भक्तजन खींचते हुए परेड मैदान तक लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
dashara
- फोटो : Amar Ujala
रथ यात्रा के मैदान पर पहुंचते ही लोगों में जोश और भर गया और चारों ओर प्रभु श्रीराम के जयघोष गूंजने लगे। मैदान पर तीन परिक्रमा लेने के बाद प्रभु श्रीराम के रथ की विधिपूर्वक पूजा की गई। इसके बाद वानर सेना ने लंका पर हमला बोल दिया। आखिर में श्रीराम भक्त हनुमान के नेतृत्व में वानर सेना लंका को दहन करके सीता मां को बाहर ले आई।
विज्ञापन
5 of 7
dashara
- फोटो : Amar Ujala
इसके बाद प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण ने रावण मेघनाद, कुंभकरण के पुतलों का दहन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि उग्रवाद रूपी आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है। भारतीय सेना ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पाक को नया संदेश दिया है। आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।