श्रीनगर में मुहर्रम के जुलूस पर कर्फ्यू के दौरान घंटाघर लाल चौक इलाके में सन्नाटा पसरा रहा। बता दें कि मुहर्रम के जुलूस को रोकने के लिए अधिकारियों ने श्रीनगर शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है।
2 of 10
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी में इस वर्ष भी मुहर्रम पर कोई जुलूस नहीं निकलेगा। सभी कार्यक्रम संबंधित इमामबाड़ों में ही होंगे। जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी।
3 of 10
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
सरकार के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, इस बारे में प्रशासन पिछले वर्षों की परंपरा का पालन करेगा और किसी भी तरह के जुलूस की अनुमति नहीं देगा।
4 of 10
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
ऐसी आशंका है कि इस मौके का इस्तेमाल असामाजिक तत्व सुरक्षाबलों पर हमले के लिए कर सकते हैं।
5 of 10
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
अधिकारी ने कहा कि शिया समुदाय के लोगों से 10 दिन की इस अवधि के दौरान सभी धार्मिक कार्यक्रम स्थानीय इमामबाड़ों में करने के लिए कहा गया है।