फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर की सलाह: कोरोना संक्रमित पाए जाने पर बनाए रखें संयम, घर में रहकर करें ये काम

Fri, 14 May 2021 12:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 14 May 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
COVID 19 Awareness Doctor s advice Maintain restraint if found corona infected
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

कोविड टेस्ट में अक्सर कोरोना संक्रमित पाए जाने पर लोग तनाव में चले जाते हैं। इससे इम्यूनिटी भी कमजोर होती है। कोरेेना को हराने के लिए कोरोना संक्रमित पाए जाने पर संयम बनाए रखते हुए होम आइसोलेशन में चले जाना चाहिए। अस्पताल के बजाए होम आइसोलेशन में रहने से मरीज का आत्म विश्वास बढ़ता है। 



डॉक्टर(आयुर्वेदिक) अशोक शर्मा, जम्मू का कहना है कि अगर संक्रमित मरीजों में लक्षण हल्के हैं तो वह नियमित तौर पर व्यायाम के अलावा योग के विभिन्न आसन कर सकते हैं। इससे उन्हें रिकवर होने में मदद मिलेगी। ताजे फलों के साथ-साथ संतुलित आहार लेना भी बहुत जरूरी है। हालांकि, होम आइसोलेशन में परिवार के अन्य सदस्यों के संपर्क में नहीं आना चाहिए और कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना चाहिए। होम आइसोलेशन में सेहत बिगड़ने खासतौर से सांस की तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो जाना चाहिए। 

COVID 19 Awareness Doctor s advice Maintain restraint if found corona infected
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

डॉ. अशोक शर्मा का कहना है कि कोविड वैक्सीन को अपनी बारी पर हर नागरिक को लगवाना चाहिए। देखा गया है कि दोनों वैक्सीन लगवा चुके लोगों में संक्रमण काफी कम हो रहा है। संक्रमण हो भी रहा है तो उनकी जान को खतरा नहीं है।

COVID 19 Awareness Doctor s advice Maintain restraint if found corona infected
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए और घर से बाहर जाते समय डबल मास्क पहने लें। इससे ज्यादा सुरक्षा मिलेगी। फिलहाल ज्यादा घूमने फिरने का समय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
COVID 19 Awareness Doctor s advice Maintain restraint if found corona infected
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

इसलिए अपना जरूरी काम करके तुरंत घर लौट आना चाहिए। बच्चों को बाहर न लेकर जाएं। सभी नागरिक एकजुट होकर संकल्प लेकर कोरोना को हरा सकते हैं। केवल सरकार या स्वास्थ्य विभाग अकेले कोरोना से जंग नहीं जीत सकते। 

विज्ञापन
COVID 19 Awareness Doctor s advice Maintain restraint if found corona infected
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
घर में रहकर यह करें
  • संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हवादार कमरे में रहें, जिनके साथ शौचालय हो।
  • घर के भीतर अन्य सदस्यों के संपर्क में न आएं।
  • हाथों को कम से कम 20 सेकेंड तक साबुन और पानी से बार-बार धोते रहें।
  • घरेलू सामान जैसे बर्तन, तौलिया और बिस्तर आदि साझा न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed