फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरेंः कश्मीर में थर्मल ड्रोन से लोगों की निगरानी, पुलिस की अपील- घर से न निकलें

Tue, 24 Mar 2020 06:31 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 24 Mar 2020 06:31 AM IST
विज्ञापन
coronavirus, People are being monitored by thermal drones in Kashmir
थर्मल ड्रोन से लोगों की निगरानी - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर में लोगों की गतिविधियों पर थर्मल ड्रोन से नजर रखी जा रही है। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने आम लोगों से अपील की कि लॉकडाउन के मद्देनजर वे घरों से बाहर न निकलें। बताया, कश्मीर संभाग में लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। पुलिस ने लाउड स्पीकर के जरिए लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

coronavirus, People are being monitored by thermal drones in Kashmir
थर्मल ड्रोन से लोगों की निगरानी - फोटो : बासित जरगर
कोरोना को लेकर जनता कर्फ्यू का कश्मीर घाटी में भी अपार समर्थन मिला। उत्तरी, दक्षिणी तथा मध्य कश्मीर में सभी शहरों औक गांवों में सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने खुद को घरों में ही कैद रखा। नमाज भी घर पर ही अता की गई। इस बीच पाबंदियां भी लगाई गई थीं। कई इलाकों में कंटीली तारें बिछा रखी थीं। लाल चौक समेत अन्य प्रमुख तथा सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।
coronavirus, People are being monitored by thermal drones in Kashmir
थर्मल ड्रोन से लोगों की निगरानी - फोटो : बासित जरगर

सभी जगहों पर सार्वजनिक वाहन बंद हैं। रेल सेवा भी ठप है। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षाबलों की तैनाती किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए की गई थी। शनिवार रात से ही पुलिस की ओर से लाउड स्पीकर से लोगों को घरों से न निकलने के प्रति आगाह किया गया। सुबह भी पाबंदियों को लेकर चेताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus, People are being monitored by thermal drones in Kashmir
कोरोना वायरस के चलते पाबंदियां - फोटो : बासित जरगर

डीसी डा. शाहिद इकबाल चौधरी की ओर से शनिवार को आदेश जाकी कर कहा गया था कि पाबंदियों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
coronavirus, People are being monitored by thermal drones in Kashmir
कोरोना वायरस के चलते पाबंदियां - फोटो : बासित जरगर
सऊदी अरब से लौटी खानयार की एक वृद्धा के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed