फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर में कोरोनाः शंकराचार्य मंदिर बंद, हजरतबल में नमाज पर रोक, फारूक अब्दुल्ला ने की ये अपील

Sat, 21 Mar 2020 01:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 21 Mar 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Kashmir, Shankaracharya temple closed, Namaz in Hazratbal stopped, Farooq Abdullah made appeal
शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर - फोटो : अमर उजाला, फाइल

धर्मार्थ ट्रस्ट ने पूरे जम्मू-कश्मीर में अपने सभी मंदिर, धर्मस्थल को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है। हालांकि, पूजा-पाठ और आरती होती रहेगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष मुबारक सिंह ने बताया कि श्रीनगर के शंकराचार्य मंदिर के साथ जम्मू में रघुनाथ व रणबीरेश्वर मंदिर को भी बंद कर दिया गया है। श्रीनगर के हजरतबल दरगाह में नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी गई है। शुक्रवार को लाउडस्पीकर से सूचना प्रसारित की गई कि कोरोना के प्रकोप के चलते लोग घरों में ही नमाज पढ़ें। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

Coronavirus in Kashmir, Shankaracharya temple closed, Namaz in Hazratbal stopped, Farooq Abdullah made appeal
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष व सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उलेमाओं और सामुदायिक नेताओं से आग्रह किया है वह सभी कोरोना वायरस के खतरे से निपटने में सरकार का सहयोग करें। ऐसी विपरीत स्थिति में धार्मिक विद्वानों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उनका समाज में विशेष स्थान होता है अत: इस महामारी से निपटने में उन्हें मदद करने के लिए आगे आना चाहिए।


 

Coronavirus in Kashmir, Shankaracharya temple closed, Namaz in Hazratbal stopped, Farooq Abdullah made appeal
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि दिहाड़ी कमाने वालों के सामने सबसे बड़ा संकट है। पाबंदियों से इनके समक्ष गंभीर संकट पैदा हो गया है। पांच अगस्त को लागू की गई पाबंदियों के बाद इन लोगों पर पहले से ही प्रभाव पड़ा है। ऐसे में छोटे व्यापारियों के लिए विशेष रूप से कुछ समय के लिए बकाया राशि माफ कर देनी चाहिए। उन लोगों की मदद करनी चाहिए जिनकी आजीविका वर्तमान चिंताजनक स्थिति के कारण प्रभावित हुई है। उम्मीद है कि सरकार इस दिशा में एक मजबूूत पहल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Kashmir, Shankaracharya temple closed, Namaz in Hazratbal stopped, Farooq Abdullah made appeal
जामिया मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

वहीं कोरोना वायरस के निपटने के एहतियाती कदमों का प्रभाव जुमे की नमाज के दौरान भी दिखाई दिया। कुछ स्थानों पर नमाज की अवधि घटा दी गई और तकरीरों का समय भी घटा दिया गया। जहां नमाज अदा की गई वहां भी लोगों की संख्या काफी कम थी। हालांकि शिया प्रभाव वाले इलाकों में नमाज नहीं पढ़ी गई।



 

विज्ञापन
Coronavirus in Kashmir, Shankaracharya temple closed, Namaz in Hazratbal stopped, Farooq Abdullah made appeal
जामिया मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

शहर के नौहट्टा क्षेत्र में जामिया मस्जिद सहित कई मस्जिदों में शुक्रवार को नमाज अदा की गई। जिन मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई वहां लोगों की संख्या काफी कम थी। दो प्रमुख संगठनों ऑल जम्मू एंड कश्मीर शिया एसोसिएशन और जमीयत अहले हदीस ने कोरोनो वायरस के मद्देनजर जम्मू और कश्मीर में जुमे की नमाज, मजलिस व किसी भी प्रकार के जलसे के आयोजन को अगले प्रशासनिक आदेश तक स्थगित कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed