{"_id":"5cf54b88bdec220728421eb5","slug":"climate-change-in-jammu-kashmir-rainfall-and-hailstorm-in-state-temperature-fall-one-dead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश, ओलावृष्टि ने गर्मी से दिलाई राहत, कश्मीर में झमाझम बरसा पानी, जम्मू में आंधी से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश, ओलावृष्टि ने गर्मी से दिलाई राहत, कश्मीर में झमाझम बरसा पानी, जम्मू में आंधी से एक की मौत
Mon, 03 Jun 2019 10:38 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 03 Jun 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
जम्मू का मौसम
- फोटो : संजय गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को बारिश और ओलावृष्टि ने भीषण गर्मी से राहत दी लेकिन धूल भरी आंधी और तेज हवाओं से आफत भी रही। रियासी में आंधी के बीच पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। देर रात तक राज्य के एक बड़े हिस्से में बिजली गुल थी। घाटी में शाम को बदले मौसम के बीच मूसलाधार बारिश से पारे में गिरावट आई है। जिला उधमपुर के चिनैनी इलाके में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में तेज बारिश से वैष्णो देवी के यात्रियों को सुकून मिला।
मौसम गड़बड़ होने और तेज हवाएं चलने से शाम को कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित हुई। जम्मू में देर शाम तक तेज हवाएं चलती रहीं। यहां दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है। तेज हवाओं के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में बिजली ढांचा बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस बीच न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस होने से पहलगाम और कारगिल सबसे ठंडे रहे।
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के अन्य हिस्सों में देर शाम को अचानक मौसम बदल गया। मूसलाधार बारिश में जहां कोई ठहरा था वहीं रुक गया। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट आई है। यहां दिन का पारा 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में दिनभर की तपिश झेलने के बाद शहरवासियों को शाम को तेज हवाएं झेलने को मिलीं। इस दौरान कई इलाकों में धूल भरी आंधी ने तांडव मचाया। कई टीन की छतें उड़ गईं। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ गिर गिए। कुछ देर के लिए जनजीवन पटरी से उतर गया। शहर के एक बड़े हिस्से में देर रात तक बिजली गुल रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री बढ़कर 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री बढ़कर 30.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
जिला कठुआ के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से 3.0 डिग्री बढ़कर 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रियासी में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।