फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में क्रिसमस की रही धूम, श्रीनगर की सड़कों पर सांता ने किया धमाल

Tue, 25 Dec 2018 06:28 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 25 Dec 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
Christmas celebrations 2018 in jammu kashmir state
Christmas Srinagar - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में रहने वाले ईसाइयों ने मंगलवार को क्रिसमस का त्योहार पूरे पारंपरिक तरीके से मनाया और घाटी के गिरजाघरों में आयोजित विशेष प्रार्थनाओं में हिस्सा लिया।


 
Christmas celebrations 2018 in jammu kashmir state
Christmas Srinagar - फोटो : अमर उजाला
घाटी के सबसे बड़े गिरजाघर "होली फैमिली कैथोलिक चर्च" में सैकड़ों ईसाई एकत्रित हुए और यीशु के जन्मदिन पर विशेष प्रार्थना की। गिरजाघर रंग-बिरंगे गुब्बारों और झंडियों से सजा था।

 
Christmas celebrations 2018 in jammu kashmir state
Christmas Srinagar - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह उत्तर कश्मीर के बारामूला स्थित "सेंट जोसफ्स चर्च" और शहर के अन्य गिरजाघरों में भी प्रार्थनाएं की गईं। "सेंट जोसफ्स चर्च" जम्मू-कश्मीर का सबसे पुराना गिरजाघर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas celebrations 2018 in jammu kashmir state
Christmas Srinagar - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में गांधीनगर गिरजा घर बना मुख्य केंद्र
गांधीनगर स्थित गिरजा घर शहर में आयोजन का मुख्य केंद्र रहा। सुबह से लेकर शाम तक हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचे। शाम के समय लोगों को लाइन लगाकर गिरजा घर में जाने के लिए अपनी बारी का इंतजार भी करना पड़ा। इस दौरान गिरजा घर में प्रार्थना करने आए सभी लोगों को केक भी बांटा गया। गिरजा घर के बाहर सजी दुकानों से गांधीनगर में आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया। जहां लोगों ने स्ट्रीट शॉपिंग का भी लुफ्त उठाया।


 
विज्ञापन
Christmas celebrations 2018 in jammu kashmir state
Christmas Srinagar - फोटो : अमर उजाला
बाजारों में सांता ही सांता
शहर की बाजारों में कई दुकानों को क्रिसमस थीम पर सजाया गया था। वहीं दुकानदारों ने सांता गेटअप के साथ अपने कस्टमर का स्वागत किया। वहीं दुकानों के बाहर भी उन्होंने बच्चों को सांता बैग से गिफ्ट और टॉफियां बांटी। वहीं हजारों की संख्या में पहंचे लोगों को देख सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल की भी क्षेत्र में तैनाती की गई। देर रात तक गिरजा घर के बाहर युवा म्यूजिक पर थिरकते नजर आए। वहीं रेजिडेंसी रोड, करण नगर, क्रिश्च्यन कॉलोनी, प्रेम नगर, न्यू रिहाड़ी समेत अन्य जगहों पर गिरजा घरों व बाजार में क्रिमसम पर्व व विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed