फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाड़ कंपा देने वाली ठंड! लेह और कारगिल में कड़ाके की सर्दी, पारा पहुंचा '-17.2'

Wed, 04 Dec 2019 11:22 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 04 Dec 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
chilling Winter in Leh and Kargil, Temperature reaches minus 17.2, jammu kashmir Temperature
लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड - फोटो : ladakh

हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कारगिल में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 17.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेह का भी यही हाल है। यहां दिन का तापमान भी शून्य से नीचे है। कश्मीर के सभी हिस्सों में रात का पारा शून्य से कई डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आज यानी कि बुधवार को प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।

chilling Winter in Leh and Kargil, Temperature reaches minus 17.2, jammu kashmir Temperature
लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड - फोटो : ladakh

बीते दिनों मरम्मत कार्य के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही दिन में बंद रखी गई थी। लेकिन अगले दिन वाहनों की आवाजाही बहाल की गई। घाटी में सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। रात को न्यूनतम तापमान के शून्य से नीचे चले जाने से कई इलाकों में पानी की पाइप में बर्फ जम गई है।

chilling Winter in Leh and Kargil, Temperature reaches minus 17.2, jammu kashmir Temperature
लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड - फोटो : Social media

विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
chilling Winter in Leh and Kargil, Temperature reaches minus 17.2, jammu kashmir Temperature
लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड - फोटो : बासित जरगर
प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री गिरकर माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
chilling Winter in Leh and Kargil, Temperature reaches minus 17.2, jammu kashmir Temperature
लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड - फोटो : बासित जरगर
कुपवाड़ा में माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। काजीकुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed