{"_id":"5e0634e58ebc3e8808339901","slug":"ceasefire-violation-by-paksitan-photos-of-naushera-poonch-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक ने कुछ ऐसे दिखाई नापाक हरकत, तस्वीरें बयान कर रहीं लोगों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक ने कुछ ऐसे दिखाई नापाक हरकत, तस्वीरें बयान कर रहीं लोगों का दर्द
Fri, 27 Dec 2019 10:21 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर गोलाबारी में हुआ नुकसान
- फोटो : विनोद शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की कायराना करतूत का लगातार करारा जवाब देते हुए सेना ने उसके चार सैनिकों को मार गिराया। जवाबी कार्रवाई में उसकी कई चौकियां भी तबाह हुई हैं। इससे पहले गुरुवार को सेना ने उड़ी में दो सैनिकों को ढेर किया था।
सीमा पर गोलाबारी में हुआ नुकसान
- फोटो : विनोद शर्मा
पाकिस्तानी सेना की ओर से वीरवार की रात राजोरी और पुंछ के विभिन्न सेक्टरों में गोलाबारी की गई। इस पर सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और उसके चार सैनिक मार गिराए। चार से पांच चौकियों को तहस-नहस कर दिया। इस बौखलाहट में दोपहर बाद राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान गोले दागने लगा।
सीमा पर गोलाबारी में हुआ नुकसान
- फोटो : विनोद शर्मा
अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। कलाल व डींग क्षेत्र में गोलाबारी की। सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। दोपहर एक बजे शुरू हुई गोलाबारी 2:30 बजे तक जारी रही। गोलाबारी से डींग पंचायत में ग्रेफ विभाग की बैरक और मशीन क्षतिग्रस्त हो गईं। वहां ड्यूटी पर तैनात चौकीदार व अन्य ने पास ही बने बंकर में छिपकर जान बचाई। धमाके नौशहरा कस्बे तक सुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पर गोलाबारी में हुआ नुकसान
- फोटो : विनोद शर्मा
ज्ञात हो कि बुधवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में उड़ी सेक्टर में एक जेसीओ शहीद हो गए थे। चुरंडा गांव में एक महिला की भी मौत हुई थी। सिलिकूट, हथलंगा, मोथल, सोवरा, बालकोट, चुरंडा और आस-पास के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में दहशत है। शुक्रवार को घरों से निकलने में लोग डरते रहे।
विज्ञापन
सीमा पर गोलाबारी में हुआ नुकसान
- फोटो : विनोद शर्मा
एलओसी पर लगातार गोलाबारी से तनाव
दो दिनों में पाकिस्तान के छह सैनिक जवाबी कार्रवाई में मारे गए हैं। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही गोलाबारी से एलओसी पर तनाव है। जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।
दो दिनों में पाकिस्तान के छह सैनिक जवाबी कार्रवाई में मारे गए हैं। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही गोलाबारी से एलओसी पर तनाव है। जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।