{"_id":"5f996b858ebc3e9bbd5f59bc","slug":"budgam-two-terrorists-dies-in-encounter-with-security-forces-fire-brokeout-in-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बडगाम में दो आतंकी ढेर, जिस मकान में दहशतगर्द छिपे थे उसमें लगी भीषण आग, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडगाम में दो आतंकी ढेर, जिस मकान में दहशतगर्द छिपे थे उसमें लगी भीषण आग, देखें तस्वीरें
Wed, 28 Oct 2020 06:39 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 28 Oct 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
इसी मकान में छिपे थे आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के आरिबाग मचहामा इलाके में मंगलवार की रात मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए गए। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में जिस मकान में आतंकी छिपे थे उसमें भीषण आग लग गई। सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकियों में जैश ए मोहम्मद का कमांडर भी शामिल है।
मकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
इसी मकान में छिपे थे आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर तक दोनों ओर से फायरिंग के बाद दूसरी ओर से फायरिंग आनी बंद हो गई। कुछ घंटों के बाद रात साढ़े 11 बजे के बाद दोबारा से फायरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही धमाकों के भी आवाज सुनी गई। गांव के सभी प्रवेश व निकास द्वार को सील कर दिया गया ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न निकलें।
विज्ञापन
आतंकियों को घेरते सुरक्षाबल के जवान
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के त्राल के नूरपोरा इलाके में सोमवार शाम एक आतंकी ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। मुठभेड़ के दौरान पहले एक आतंकी मारा गया था। अपने साथी के मारे जाने के बाद दूसरा आतंकी घबरा गया और उसने समर्पण कर दिया था।