{"_id":"5c096f01bdec22415e42d586","slug":"bollywood-actor-vicky-kaushal-to-play-a-chief-commander-in-flim-uri-surgical-strike","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म, ये एक्टर बना आर्मी अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म, ये एक्टर बना आर्मी अफसर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 07 Dec 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2016 में भारतीय सेना ने एलओसी पार करके सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया था। सेना की इस कार्रवाई पर अब फिल्म बन गई है। 'उरी' नाम से बनी इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। जबकि इसे रोनी स्क्रूवाला के बैनर तले बनाया गया है। इसका ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया।
Vicky Kaushal
- फोटो : social media
मेघना गुलजार की 'राजी' में विक्की कौशल सैन्य अधिकारी की भूमिका में लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे हैं। अब एक बार फिर से वो इस फिल्म में सैन्य अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे, लेकिन इस बार वो भारतीय सैन्य अधिकारी का किरदार निभाएंगे। जबकि 'राजी' में वो पाकिस्तानी अधिकारी बने थे।
vicky kaushal
- फोटो : अमर उजाला
विक्की कौशल उरी में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड फिल्म में कमांडर इन चीफ का रोल अदा कर रहे हैं। विक्की ने इस फिल्म में रोल के लिए काफी प्रैक्टिस की है। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए विक्की कौशल ने कहा था कि- 'इस फिल्म में रोल के लिए मैंने हर दिन तकरीबन 5 घंटे की ट्रेनिंग ली है। इसके बाद स्टेमिना मजबूत करने के लिए हर रोज 3 से 4 घंटे की मिलिट्री ट्रेनिंग और गन ट्रेनिंग भी लिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushal
- फोटो : अमर उजाला
विक्की ने कहा था कि- 'मैं जिम जाता और मुंबई के नेवल बेस पर ट्रेनिंग लेता था। आर्मी के लोग इस किरदार के लिए मेरी मदद कर रहे थे। इस किरदार के लिए मैंने थोड़ा वजन भी बढ़ा लिया था।'
विज्ञापन
Vicky Kaushal
विक्की कौशल ने यह भी बताया कि दो महीनों तक फिल्म की शूटिंग सर्बिया में हुई है। इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘संजू’ में विक्की कौशल रणबीर कपूर के ऑन स्क्रीन दोस्त का किरदार निभाते नजर आए थे।