फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डल झील में भाजपा की रैली में डूबा शिकारा, बाल-बाल बचे लोग, देखें तस्वीरें

Mon, 14 Dec 2020 12:27 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 14 Dec 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
bjp rally on shikara in dal lake boat drown all leaders safe see photos
भाजपा की रैली के दौरान डूबी शिकारा - फोटो : बसित जरगर
श्रीनगर जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के लिए प्रचार के लिए डल झील में रविवार को आयोजित शिकारा रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों से भरी एक शिकारा (नौका) डूब गया। हालांकि, इस हादसे में सभी लोग बाल-बाल बच गए। देखें तस्वीरें...
bjp rally on shikara in dal lake boat drown all leaders safe see photos
भाजपा की रैली के दौरान डूबी शिकारा - फोटो : बसित जरगर

यह घटना उस समय हुई जब नाव झील के तट के नजदीक पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवानों और पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को बचाया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शिकारा रैली का नेतृत्व कर रहे थे। वह जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी हैं। भाजपा नेता तरुण चुग और शाहनवाज हुसैन भी रैली में मौजूद थे। 

bjp rally on shikara in dal lake boat drown all leaders safe see photos
भाजपा की रैली के दौरान डूबी शिकारा - फोटो : बसित जरगर

उधर, डल झील में शिकारा रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर बहुत जल्द आतंकवाद के काले साए से निकलकर पर्यटन की तरफ अपने कदम बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bjp rally on shikara in dal lake boat drown all leaders safe see photos
भाजपा की रैली के दौरान डूबी शिकारा - फोटो : बसित जरगर

ऐसा 370 जैसे काले कानून रद्द होने की वजह से ही हो पाया है। कहा कि जम्मू-कश्मीर की पूरी अर्थव्यवस्था को अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवारों ने अपने फायदे के लिए तबाह करके रख दिया। जिस समय पूरा भारत नए विकास की बुलंदियों को छू रहा था, तब जम्मू-कश्मीर बंदूकों के डर के साए में कहीं ना कहीं बहुत ज्यादा पिछड़ गया। अब समय आ चुका है जम्मू-कश्मीर के विकास का।

विज्ञापन
bjp rally on shikara in dal lake boat drown all leaders safe see photos
भाजपा की रैली के दौरान डूबी शिकारा - फोटो : बसित जरगर

चुघ ने कहा कि बड़े दुख का विषय है कि इतने वर्षों जम्मू-कश्मीर के लोगों के ऊपर पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद और समाज तोड़ने वाली राजनीति का काला साया रहा, जिसका समर्थन अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवारों के समर्थन वाले गुंडाराज ने किया। उसी के फलस्वरूप पढ़ाई, स्वास्थ्य, रोजगार के मोर्चे पर जम्मू-कश्मीर पिछड़ गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed