फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मुझे वर्दी पहना दो, मैं ले लूंगा पिता की मौत का बदला', बीडीसी अध्यक्ष की हत्या पर बोले बेटे बलविंदर

Fri, 25 Sep 2020 12:20 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 25 Sep 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
BDC chief Bhupinder Singh murder case son Balvinder Singh asks for end of terrorism in Kashmir
बीडीसी अध्यक्ष भूपिंदर सिंह के परिजन - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले का शिकार हुए बीडीसी अध्यक्ष भूपिंदर सिंह के बेटे बलविंदर सिंह ने कहा कि मेरे पिता देश के लिए शहीद हुए हैं। अब सरकार को चाहिए वह हत्यारों को सजा देकर उन्हें इंसाफ दिलाए। 

BDC chief Bhupinder Singh murder case son Balvinder Singh asks for end of terrorism in Kashmir
भूपिंदर सिंह के परिजन - फोटो : अमर उजाला
सरकार इसकी जांच करवाए कि हथियारबंद लोगों को कैसे पता चला कि वह गांव आने वाले हैं और उनके साथ सुरक्षा नहीं है। अगर सरकार हमे इंसाफ नहीं दे सकती है तो मुझे वर्दी पहना दे, मैं अपने पिता की हत्या का बदला लूंगा।

BDC chief Bhupinder Singh murder case son Balvinder Singh asks for end of terrorism in Kashmir
भूपिंदर सिंह के परिजन - फोटो : अमर उजाला
बलविंदर सिंह ने कहा कि बडगाम के उस क्षेत्र में 90 प्रतिशत मुस्लिम समुदाय के बीच सिख समुदाय के किसी व्यक्ति का इतने बड़े स्तर पर पहुंचना बड़ी बात है। उनके कारण सिख समुदाय का नाम और पहचान थी, जिसे मिटाने की कोशिश की गई है। यह सुरक्षा में चूक है, जिसके कारण मेरे पापा की हत्या हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BDC chief Bhupinder Singh murder case son Balvinder Singh asks for end of terrorism in Kashmir
भूपिंदर सिंह के परिजन - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में होना चाहिए आतंक का अंत
बलविंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में अगर आतंक का अंत हो सकता है तो कश्मीर में भी होना चाहिए। मोदी सरकार से मांग की है कि मेरे पापा की हत्या के आरोपियों को पकड़ा जाए। सरकार के पास सभी संसाधन हैं, जिससे आरोपियों की धर-पकड़ की जा सकती है। 

विज्ञापन
BDC chief Bhupinder Singh murder case son Balvinder Singh asks for end of terrorism in Kashmir
अंतिम संस्कार के लिए भूपिंदर सिंह के शव को ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
अब समय आ गया है कि कश्मीर से आतंक का अंत होना चाहिए। यह सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक है, अगर ऐसा नहीं होता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। यह पीएसओ का फर्ज था कि वह उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed