पाकिस्तान वो मुल्क है जो अपनी पराजय से सीखने और सुधरने का नाम नहीं लेता है। उसने जब-जब नापाक हरकत की, भारतीय सेना ने उसका माकूल जवाब दिया। अपनी जमीन पर आतंकवाद को पनाह देकर वह भारत के खिलाफ साजिशें रचने से बाज नहीं आता है। साल 28 अगस्त 1965 को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हाजीपीर दर्रे को भारतीय सेना ने अपने कब्जे में लिया था। इससे पहले इस दर्रे को पाकिस्तान लांच पैड के रूप में इस्तेमाल करता था, ताकि घाटी में अशांति फैलाई जा सके। मेजर आरएस दयाल के नेतृत्व में 1-पैरा की टुकड़ियों ने पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए इस जगह पर तिरंगा फहराया था।
हाजीपीर की लड़ाई: आज के ही दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान को चटाई थी धूल, देखिए दुर्लभ तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 28 Aug 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन