फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बसंत रथ का विदाई पत्र: वैद के गुणगान, राजिंदरा की खिंचाई, दिलबाग का नाम तक नहीं

Sat, 17 Nov 2018 05:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 17 Nov 2018 05:47 AM IST
विज्ञापन
Basant rath letter post in facebook after transfer
ips basant rath
विवादों की वजह से हटाए गए ट्रैफिक पुलिस के पूर्व आईजी बसंत रथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रथ ने अपने फेसबुक अकाउंट पर विदाई होने पर सबका धन्यवाद किया है, लेकिन इसमें उन्होंने जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी के राजिंदरा पर सीधा हमला किया। कहा कि राजिंदरा ने उन्हें हटाने की हर संभव कोशिश की।
Basant rath letter post in facebook after transfer
ips basant rath

बसंत ने लिखा- मैं शुक्रगुजार हूं एसडी सर (मौजूदा आईजी जम्मू एसडी सिंह जमवाल) का, जिन्होंने उनके पैर खींच लिए। बसंत ने जम्मू कश्मीर के युवाओं को उन पर भरोसा करने और ध्यान देने पर भी शुक्रिया किया। बसंत ने कहा कि 2032 तक मैं यहीं हूं, जम्मू-कश्मीर में। मेरे लिए कोई डेपुटेशन नहीं है। बसंत ने प्रतिनियुक्ति की पोस्टिंग पद पर तंज कसते हुए कहा- दिल्ली बहुत प्रदूषित है। सोशल मीडिया पर इस तरह का विदाई पत्र जारी करने वाले रथ पहले आईपीएस हैं। 

Basant rath letter post in facebook after transfer
ips basant rath

रथ ने जमवाल की जमकर तारीफ करते हुए लिखा कि एसडी सर के बिना वह अपना बेहतर नहीं दे पाते। पुंछ में अपनी पोस्टिंग को भी रथ ने जमवाल का कर्जदार बताया। रथ के इस खुलासे से साफ पता चलता है कि पुलिस महकमे में आईपीएस अधिकारियों के बीच सब कुछ ठीकठाक नहीं। एक तरफ रथ ने मौजूदा आईजी की तारीफों के पुलिंदे बांध दिए। दूसरी तरफ पूर्व डीजीपी पर हमला कर दिया। पूरी पोस्ट में मौजूदा डीजीपी दिलबाग सिंह के नाम का जिक्र तक नहीं किया। पूर्व डीजीपी के राजिंदरा से अमर उजाला ने फोन कर इस मामले में बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Basant rath letter post in facebook after transfer
ips basant rath

वैद पर फिदा
बसंत जम्मू कश्मीर पुलिस के पूर्व डीजीपी एसपी वैद पर फिदा दिखे। उन्होंने लिखा- बिना वैद साहब के मैं अपनी पसंद के अफसरों की टीम खड़ी नहीं कर पाता। उनकी बैक के बिना मुझे यह जॉब नहीं मिलता। बिना उनकी मदद के मैं वो नहीं कर सकता था, जो मैंने अपने तरीके से किया। वैद के प्रति उनका ये एकतरफा प्रेम नहीं। वैद भी उनके साथ खड़े रहे हैं। अभी 12 नवंबर को रथ के तबादले की अफवाह पर वैद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, सोशल मीडिया में बसंत रथ की ट्रांसफर की अफवाहें फैल रही हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि यह गलत हो। वह काम करने के लिए बेशक गैर परंपरागत तरीका अपनाते होंगे, लेकिन उनकी ईमानदारी तारीफ योग्य है। 

विज्ञापन
Basant rath letter post in facebook after transfer
ips basant rath

कई का शुक्रिया
रथ ने लिखा कि उन्होंने नए आईजी को अपना पद सौंप दिया है। उनको भविष्य की शुभकामनाएं। स्वयं मेरे भाई हैं। कश्मीर में मेरे मसलों को उन्होंने अपना बनाया। कश्मीर के डिवकॉम बशीर खान का भी शुक्रिया किया। कहा कि आपका बहुत शुक्रिया, आपके कार्यालय में जल्द बैठकें करने के लिए। आपके कार्यालयों में तैनात अफसरों का भी। ताहिर गिलानी साहब, मुज्जफर साहब, रईस साहब, फारूक साहब और सज्जाद साहब के साथ काम करने का मौका मिला, मैं खुशकिस्मत हूं। निशा मैम, शाहीन मैम, जोगिंदर साहब, शक्ति साहब, मुश्ताक साहब, सन्नी, धीरज, राजपाल और राजिंदर कौर मैम आपको भी शुक्रिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed