अनंतनाग उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस के मो. अजहरुद्दीन ने रोड शो किया तो पीडीपी प्रत्याशी और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया।
पैंतीस साल बाद घाटी पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो. अजहरुद्दीन ने अनंतनाग उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस उम्मीदवार हिलाल अहमद के पक्ष में रोड शो किया।
इस दौरान जनता से आरएसएस और भाजपा से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि पीडीपी ने उस पार्टी से हाथ मिलाया है, जो कभी भी मुसलमानों के हक में नहीं रही। उन्होंने कहा कि अगर आप महबूबा मुफ्ती को हराते हैं तो आप आरएसएस और भाजपा से मुक्त हो जाएंगे।
4 of 5
Mohammed Azharuddin
- फोटो : Twitter
पीडीपी ने 2014 में वोट लेते समय कहा था कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकना है तो पीडीपी को वोट दें। यह वही पीडीपी है, जिसने बाद में भाजपा से हाथ मिलाकर सरकार बनाई। मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद महबूबा के पास ऐसा अवसर आया था कि वह भाजपा से दूर रहकर चुनाव में आ जातीं।
लेकिन, तीन माह बाद उन्होंने उसी से हाथ मिला लिया, जो कुर्सी के भूखे हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि जनता को चाहिए कि 22 तारीख को होने वाले चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को कामयाब बनाएं। कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। यह फिरकापरस्त पार्टियों में से नहीं है। इस अवसर पर कई अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।