{"_id":"595114554f1c1b8c3d8b4650","slug":"army-troops-distributed-sweets-among-people-in-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#ARMYWITHKASHMIR जब कश्मीर में सेना और आवाम ने कुछ इस खूबसूरती से मिलकर मनाई ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#ARMYWITHKASHMIR जब कश्मीर में सेना और आवाम ने कुछ इस खूबसूरती से मिलकर मनाई ईद
Mon, 26 Jun 2017 10:13 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी/अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
श्रेयांश त्रिपाठी/अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Army with Kashmir
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भले ही देश की सारी मीडिया में सुबह से कश्मीर में ईद के मौके पर हुए हिंसक प्रदर्शनों की बातें सामने दिखती हों लेकिन इन सब के बीच कश्मीर से कुछ बेइंतेहां खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं।
2 of 5
Army with Kashmir
- फोटो : Social Media
ये तस्वीरें न सिर्फ कश्मीरियत के प्रति लोगों का नजरिया बदलने की एक शुरूआत जैसी बनी है बल्कि एक साबितगार भी है कि कश्मीर की आवाम और देश की फौज के बीच एक खूबसूरत रिश्ता है।
3 of 5
Army with Kashmir
- फोटो : Social Media
दरअसल ट्विटर पर ईद के मौके पर कश्मीर के कुछ लोगों द्वारा ईद की चंद खूबसूरत तस्वीरें साझा की गईं। इन फोटोज में सेना के कुछ जवान आम लोगों के बीच ईद की मुबारकबाद के साथ मिठाई बांटते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Army with Kashmir
- फोटो : Amar Ujala
दक्षिणी कश्मीर में तैनात सेना की 1 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) द्वारा सोमवार को कई इलाकों में निमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों में मिठाइयां बांटी गईं। 1आरआर के एक अधिकारी ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि जैसे ही सुबह के समय ईद की नमाज संपन्न हुई तो अनंतनाग टाउन के सरनाल चौक, न्यू केपी रोड, आदि कई जगहों पर हमारे जवानों ने मिठाइयां बांटीं और ईद की बधाई दी। कुलगाम समेत कई इलाकों में भी जवानों ने लोगों में मिठाई बांटी। सैन्य अधिकारी ने कहा इससे न सिर्फ एक अच्छा संदेश आगे गया, बल्कि यह सेना और अवाम के बीच मजबूत रिश्तों को दर्शाता है।
विज्ञापन
5 of 5
Army with Kashmir
- फोटो : Amar Ujala
अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों में सेना के प्रति आदर भाव है। इसी आदर और सहयोग के कारण सेना को कई पक्षों में कामयाबी मिली है। सेना के मन में भी कश्मीरी अवाम के प्रति प्यार है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के इस पक्ष को बाहर ले जाया जाएगा तो उन लोगों की मानसिकता में भी बदलाव आ सकेगा जो सेना के खिलाफ हैं। सेना के इस कदम की स्थानीय लोगों ने काफी प्रशंसा की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।