उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में सेना ने तंगधार-नस्था छुन मार्ग पर हिमस्खलन आने के बाद फंसे 73 नागरिकों को सुरक्षित निकाला। एक एंबुलेंस भी एक हार्ट पेशेंट के साथ फंसी थी।
2 of 5
कुपवाड़ा में हिमस्खलन
- फोटो : Amar Ujala
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार भारी बारिश और खराब मौसम और हिमस्खलन के कारण नस्था-छुन पास पर कई जगह सड़कें बंद हो गईं थीं। कई अन्य वाहन भी फंसे थे।
3 of 5
कुपवाड़ा में हिमस्खलन
- फोटो : Amar Ujala
सूचना मिलते ही सेना की एवलांच रेस्क्यू टीम (एआरटी) ने बचाव अभियान चलाकर कर सभी को सुरक्षित निकाला।
4 of 5
कुपवाड़ा में हिमस्खलन
- फोटो : Amar Ujala
कश्मीर घाटी में पिछले करीब 36 घंटे से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नालों में जल स्तर में बढ़ोतरी हो गई है, वहीं पर्वतीय इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी से घाटी में शीत लहर दौड़ गई।
5 of 5
कुपवाड़ा में हिमस्खलन
- फोटो : Amar Ujala
श्रीनगर समेत घाटी के लगभग सभी हिस्सों में शनिवार को भी मौसम खराब रहा। सुबह से ही मैदानी इलाकों में बारिश जारी रही, जबकि उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी हुई।