फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: दिल में गुस्से और नम आंखों से जवानों ने दी मच्छेल में शहीद जांबाजों को श्रद्धांजलि

Wed, 23 Nov 2016 10:04 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 23 Nov 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
ARMY PAYS TRIBUTES TO MARTYRS
TRIBUTES - फोटो : Amar Ujala
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के मच्छेल सेक्टर में मंगलवार को पाकिस्तान द्वारा की गई नापाक हरकत में शहीद हुए सेना के जवानों को श्रीनगर के बादामी बाग स्थित 15 कोर के मुख्यालय में दी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू के अलावा अन्य सैन्य अधिकारी और जवान मौजूद थे।
ARMY PAYS TRIBUTES TO MARTYRS
TRIBUTES - फोटो : Amar Ujala
शहीद हुए 57 आरआर के गनर मनोज कुमार कुशवाह, राइफलमैन प्रभु सिंह और राइफलमैन शशांक कुमार सिंह को नम आंखों के साथ श्रद्धांजलि दी गई।
ARMY PAYS TRIBUTES TO MARTYRS
TRIBUTES - फोटो : Amar Ujala
सेना प्रवक्ता द्वारा जारी बयान के अनुसार सभी शहीद हुए जवान 25 से 30 साल की उम्र के बीच के थे और उन्हें उनकी बहादुरी और देश सेवा के लिए याद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ARMY PAYS TRIBUTES TO MARTYRS
TRIBUTES - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने बताया कि जोधपुर राजस्थान के रहने वाले शहीद राइफलमैन प्रभु सिंह के परिवार में अब उनकी पत्नी रह गई हैं और आज उनका जन्म दिन था, वह 25 वर्ष के हो जाते। गाजीपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले शहीद गनर मनोज कुमार के घर उनकी पत्नी और 2 बच्चे, जबकि रायफलमैन शशांक कुमार सिंह के घर पर उनके माता-पिता हैं।
विज्ञापन
ARMY PAYS TRIBUTES TO MARTYRS
TRIBUTES - फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि शहीदों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव रवाना कर दिया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सेना इस दुख की घड़ी में बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है और भविष्य में उनकी भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed