कश्मीर के नौगाम सेक्टर में एलओसी के पास आतंकियों से मुठभेड़ की जवाबी कार्रवाई में शहीद हुए सेना के जवानों को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। देखें श्रद्धांजलि समारोह की तस्वीरें।
2 of 6
Tributes
- फोटो : Amar Ujala
नौगाम में शहीद हुए सेना के जांबाज जवानों को श्रीनगर के बादामी बाग कैंटोन्मेंट में स्थित सेना की 15वीं कोर के मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई।
3 of 6
Tributes
- फोटो : Amar Ujala
श्रद्धांजलि समारोह के दौरान सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जेएस संधू, जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक डॉ. एसपी वैद समेत सेना, अर्धसैनिक बलों और स्थानीय प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
4 of 6
Tributes
- फोटो : Amar Ujala
शहीद हुए जवानों में नेपाल के रहने वाले गोरखा रेजीमेंट के हवलदार गिरीश गुरुंग, हवलदार दामर बहादुर पुन और राइफलमैन रबिन शर्मा उसी टीम का हिस्सा थे जिनहोने 20 मई को एलओसी से सटे नौगाम सैक्टर में गुसपैठ कर रहे आतंकियों के एक दल को ललकारा और उनसे लोहा लेते समय देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।
5 of 6
Tributes
- फोटो : Amar Ujala
सेना के इन जांबाजों के अदम्य साहस के बल पर 4 आतंकियों को मार गिराया गया था जिनसे भारी मात्रा में घातक हथियार बरामद किए गए। सोमवार को इन जवानों को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।