{"_id":"5c4ae61dbdec2273771f267f","slug":"jammu-srinagar-national-highway-closed-sixth-day-snowfall-and-rainfall-in-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आफत: जम्मू-श्रीनगर हाईवे छठे दिन भी बंद, रामबन-बनिहाल के बीच सड़क से नहीं हटाए जा सके बोल्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत: जम्मू-श्रीनगर हाईवे छठे दिन भी बंद, रामबन-बनिहाल के बीच सड़क से नहीं हटाए जा सके बोल्डर
Fri, 25 Jan 2019 04:04 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 25 Jan 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में रामबन और बनिहाल के बीच हाईवे से पत्थरों को नहीं हटाया जा सका। इससे छठे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। यातायात ठप होने से घाटी में रसद सामग्री समेत अन्य चीजें सुचारु तरीके से नहीं पहुंच रही है।
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है। बनिहाल-श्रीनगर के बीच राजमार्ग खोला गया है। इस बीच श्रीनगर समेत घाटी के पर्वतीय इलाकों में सुबह बर्फबारी हुई। जिला उधमपुर के पर्यटक स्थल पटनीटाप और नत्थाटाप में भी हल्की बर्फ गिरी।
जम्मू में बर्फबारी के बाद के हालात
- फोटो : पीटीआई
जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम गड़बड़ रहा। मौसम विभाग ने पहले से ही शुक्रवार को कश्मीर और जम्मू के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : बासित जरगर
हाईवे बंद होने से दोनों ओर से हजारों वाहन फंसे हुए हैं। घाटी जाने वाले सैकड़ों वाहनों को उधमपुर के पास रोका गया है। इसमें करीब 1500 बड़े वाहन हैं। कई दिन तक रास्ते में खड़े रहने से चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। घाटी के अधिकांश जिलों में दिन के तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
snowfall
श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री गिरकर 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 0.8 डिग्री लुढ़क कर 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।