अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में शामिल होंगे एंटी फिदायीन ग्रुप
श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को फिदायीन हमलों से बचाने के लिए एंटी फिदायीन दस्ते तैनात होंगे। इन दस्तों का एक साल पहले ही गठन कर दिया गया था। पहली बार इनको तब देखा गया, जब सांबा और कठुआ में आतंकी हमला हुआ।
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में शामिल होंगे एंटी फिदायीन ग्रुप
हालांकि ऐसा पहली बार होगा, जब यह दस्ते श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सक्रिय रहेंगे। इन दस्तों के अलावा अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात होने वाले राज्य पुलिस के जवानों को भी एंटी फिदायीन हमलों का सामने करने की ट्रेनिंग दी गई है।
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में शामिल होंगे एंटी फिदायीन ग्रुप
इन दस्तों को इसलिए तैनात किया जा रहा है, ताकि ऐसा कोई हमला होने पर कम से कम जानी नुकसान हो। कश्मीर संभाग के आईजीपी जेएम जिलानी ने बताया कि ये दस्ते पूरी तरह से सक्रिय रहेंगे। बालटाल और नुनवान बेस कैंप में इनकी पूरी सक्रियता रहेगी।
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में शामिल होंगे एंटी फिदायीन ग्रुप
इसके अलावा श्रीनगर शहर में भी इनको सक्रिय रखा जाएगा। भीड़भाड़ के क्षेत्र में इन दस्तों को लगाया जाएगा। इसके अलावा दोनों यात्रा मार्ग पर तैनात जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों को भी एंटी फिदायीन हमलों की ट्रेनिंग दी गई है। पहलगाम और बालटाल दोनों ही रूट पर तैनात जवानों को इसकी विशेष ट्रेनिंग दी गई है।
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में शामिल होंगे एंटी फिदायीन ग्रुप
क्या होगी दस्ते की खूबी
यदि कहीं पर फिदायीन हमला होगा तो यह दस्ता हमले के दौरान सबसे पहले मौके पर पहुंचेगा। यदि कोई आतंकी हमला करने के बाद मर जाएगा, तो उसके पास सबसे पहले दस्ते के लोग जाएंगे और जांच करेंगे कि उसके शरीर पर कोई ग्रेनेड या अन्य बिस्फोटक सामग्री तो नहीं बंधी है।