फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमित शाह के भाषण की 10 बड़ी बातें: अमन-युवा और विकास पर फोकस, कांग्रेस-मुफ्ती और अब्दुल्ला परिवार से सवाल

Sat, 23 Oct 2021 06:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 23 Oct 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah on jammu and kashmir visit focus on peace youth and development questions from Pakistan and Mufti Abdullah family
अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर के श्रीनगर में गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में अमन, युवा और विकास को मुख्य स्थान दिया। युवाओं से उन्होंने विकास का भागीदार बनने की अपील की। विकास परियोजनाओं को गिनाते हुए उन्होंने जम्मू-कश्मीर के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में विकास तभी संभव है जब युवा अपने हितों का ध्यान रखेंगे।

पांच अगस्त 2019 को सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदमों पर उन्होंने कहा कि जब बीमारी होती है तो दवा और परहेज करना होता है। लेकिन इससे कश्मीर के कुछ गिने-चुने लोगों को ही दिक्कत हुई, आम जनता सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से प्रसन्न है। कहा कि लोगों को भ्रमित और अपनी राजनीति चमकाने के लिए इंटरनेट क्यों बंद है, कर्फ्यू क्यों लगाया गया जैसे सवाल किए गए। शाह ने कहा कि मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं कि आपके शासन में हुए खूनखराबे का जिम्मेदार कौन था। हमने जो कदम उठाए वो लोगों की भलाई के लिए थे। अब आपको बताते हैं अमित शाह के दस बड़े बयान...

Amit Shah on jammu and kashmir visit focus on peace youth and development questions from Pakistan and Mufti Abdullah family
अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा - फोटो : अमर उजाला

युवाओँ से अपील: शाह ने कश्मीर के युवाओं से कहा कि आप बड़े सपने देखें। सरकार आपके सपनों को साकार करेगी। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि मैं किसी विधायक या मुख्यमंत्री का बेटा नहीं हूं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें लोकतंत्र है। जिसके बल पर ही मैं आज आपके सामने हूं। इसी लोकतंत्र के दम पर आप जम्मू-कश्मीर के सरपंच से लेकर मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं।

Amit Shah on jammu and kashmir visit focus on peace youth and development questions from Pakistan and Mufti Abdullah family
अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा - फोटो : ani

देश के दुश्मनों का होगा खात्मा: मैं बताना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर की शांति और विकास को जो लोग नुकसान पहुंचाने की कोशिश और साजिश रचेंगे, उनसे सख्ती से निपटने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। विकास की पहली शर्त ही कि कश्मीर में शांति हो। कश्मीर में दहशतगर्दी को समाप्त करने का काम हमारे जवान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Shah on jammu and kashmir visit focus on peace youth and development questions from Pakistan and Mufti Abdullah family
अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा - फोटो : ani
पाकिस्तान को टूक: शाह ने कहा कि मैं पाकिस्तान को जवाब दे सकता हूं, लेकिन मैं यहां आप से बात करने आया हूं।
 
विज्ञापन
Amit Shah on jammu and kashmir visit focus on peace youth and development questions from Pakistan and Mufti Abdullah family
अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा - फोटो : ani

विकास के लिए सरकार ने खोला खजानाः पीएम ने जम्मू-कश्मीर और यहां के लोगों के लिए दिल खोलकर खर्च किया है। अन्य राज्यों की अपेक्षा कश्मीर के लिए सरकार ने अधिक धन खर्च किया है, जोकि आगे भी जारी रहेगा। जब प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तो रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। सेब और केसर की खेती को बढ़ावा मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed