फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोक के बाद 7993 अमरनाथ यात्रियों का जत्था हुआ रवाना, अब तक 1.74 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sun, 14 Jul 2019 02:54 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 14 Jul 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra 2019: pilgrims for amarnath yatra crossed one lakh fifty thousand in numbers
बम बम भोले के जयघोष के साथ रविवार तड़के आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 7993 अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। कश्मीर में शनिवार को अलगाववादियों के बंद के आह्वान पर एहतियातन यात्रा को रोक लिया गया था। इससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में हजारों यात्री फंसे रहे। 


 
amarnath yatra 2019: pilgrims for amarnath yatra crossed one lakh fifty thousand in numbers
यात्रा रोकने के बावजूद यात्रियों का ऑन स्पॉट पंजीकरण जारी रहा, जिससे रविवार को जाने वाले जत्थे में यात्रियों की संख्या आम दिनों से अधिक रही। इस बीच पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से यात्रा जारी रही। 

 
amarnath yatra 2019: pilgrims for amarnath yatra crossed one lakh fifty thousand in numbers
इस हफ्ते दूसरी बार अमरनाथ यात्रा को रोका गया था। इससे पहले गत 8 जुलाई को आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर यात्रा को रोका गया था। यात्रा के लिए रोजाना देशभर से हजारों शिवभक्त पहुंच रहे हैं। तीर्थ यात्रियों के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। जिला उपायुक्त जम्मू रमेश कुमार के अनुसार रविवार को अमरनाथ यात्रियों का जत्था घाटी के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
amarnath yatra 2019: pilgrims for amarnath yatra crossed one lakh fifty thousand in numbers
1.74 लाख यात्रियों ने अब तक बाबा बर्फानी के किए दर्शन
पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से 13वें दिन 16,916 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 1,73,978 तक पहुंच गया। अगले दो दिन में यह आंकड़ा दो लाख के पार हो जाएगा। वर्ष 2018 में 2.85 लाख, 2017 में 2.60 लाख, 2016 में 3.20 लाख तथा 2015 में 3.52 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।

 
विज्ञापन
amarnath yatra 2019: pilgrims for amarnath yatra crossed one lakh fifty thousand in numbers
2015 में सबसे ज्यादा ने किए दर्शन
2018 में 2.85 लाख, 2017 में 2.60 लाख, 2016 में 3.20 लाख तथा 2015 में 3.52 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed