{"_id":"5d273d298ebc3e6cfd1887f9","slug":"five-dead-in-collision-of-two-cars-in-jalandhar-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक झटके में खत्म हो गया परिवार, न भाई रहें और न उनकी पत्नियां, देखें हादसे की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक झटके में खत्म हो गया परिवार, न भाई रहें और न उनकी पत्नियां, देखें हादसे की तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 11 Jul 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक हादसे में दो भाई और उनकी पत्नियों की जान चली गई। वहीं चालक भी नहीं बचा। पांच लोगों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसा पंजाब के पठानकोट नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह आठ बजे हुआ।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऑल्टो कार और इनोवा की टक्कर में ऑल्टो सवार दो भाइयों, उनकी पत्नी और चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि इनोवा सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भोगपुर के गांव पचरंगा के पास गुरुवार सुबह टायर फटने से ऑल्टो कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर को क्रॉस कर दूसरी साइड पर भोगपुर की तरफ जा रही इनोवा से जा टकराई।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में आल्टो कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान देवराज (62) पुत्र साईं दास, उनकी पत्नी लाजवंती (58), भाई दर्शन कुमार (54), दर्शन कुमार की पत्नी राजकुमारी (50) और ड्राइवर सुशील कुमार (35) पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव चकरोई, आरएस पुरा (जम्मू) के रूप में हुई। मृतक गांव के सरपंच परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भोगपुर के थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि जम्मू के रहने वाले देवराज सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी थे। उनकी और उनके भाई दर्शन कुमार की एक ही परिवार में शादी हुई थी। वे अपने मामा ससुर के बेटे के चौथे में हिस्सा लेने के लिए जालंधर आ रहे थे। घटना की जानकारी जम्मू उनके परिवार तक पहुंचाई तो वहां से रिश्तेदार जालंधर आकर उनके शवों का पोस्टमार्टम करवाकर जम्मू ले गए।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, इनोवा कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें सवार सतपाल सिंह और उनकी बेटी कनाडा से गुरुवार सुबह ही जालंधर पहुंचे थे और इंडो कैनेडियन बस कार्यालय से गांव घोड़ावाही का मनिंदरदीप सिंह उनको लेकर गांव ला रहा था। एसपी रविंदरपाल सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इनोवा चालक गांव घोड़ावाही की तरफ जा रहा था तभी दूसरी तरफ से जालंधर आ रही ऑल्टो कार बेकाबू होकर उनके आगे आ गई। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।