फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर में हिंसा जारी, सुरक्षा बलों के खदेड़ने पर युवक झेलम नदी में कूदा

Fri, 02 Sep 2016 12:38 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 02 Sep 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
again violence continue in kashmir
kashmir - फोटो : PTI
कश्मीर में वीरवार को भी हिंसा जारी रही। कई स्थानों पर सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। हिंसा पर उतारू भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हिंसक झड़पों में 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। 
again violence continue in kashmir
kashmir - फोटो : PTI
श्रीनगर के नूरबाग इलाके के पालपोरा में सुरक्षा बलों के खदेड़ने पर एक युवक झेलम नदी में कूद गया, जिसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इसके साथ ही श्रीनगर के डाउनटाउन के नौहट्टा इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान तथा आईएस के झंडे लहराए। उन्होंने भाजपा के झंडे फूंककर विरोध प्रदर्शित किया। 
again violence continue in kashmir
kashmir - फोटो : PTI
बांदीपोरा के केहनूसा में देश विरोधी रैली की गई जिसे हुर्रियत जी के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी ने फोन से संबोधित किया। गुलशन चौक पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर पत्थर रखकर रास्ता बंद करने की कोशिश की। पत्थर हटाने पर भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इसके बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। यहीं के ओनागम में भी दुकानदार को छुड़ाने के लिए प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
again violence continue in kashmir
kashmir - फोटो : PTI
बडगाम के मजहामा तथा कनिहामा में हिंसक प्रदर्शनों में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कनिहामा में महिलाएं भी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करती रहीं। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग के बादारागम गांव में सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। हिंसक प्रदर्शनों में आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
again violence continue in kashmir
kashmir - फोटो : PTI
कुलगाम के फुरा गांव में दो लोग घायल हुए हैं। अनंतनाग के शमशीपोरा, शोपियां के ट्रेंज तथा पुलवामा के पखरपोरा में भी देश विरोधी प्रदर्शन हुए। बडगाम के ओमपोरा गांव में सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। पुलिस के अनुसार श्रीनगर, कुपवाड़ा, अनंतनाग, शोपियां, गांदरबल, बडगाम तथा सोपोर में पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed