कोरोना कर्फ्यू में ढील के बाद बाजारों में चहल-पहल दिख रही है। दुकानें रोटेशन में खुल रही हैं। खरीदारों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग मास्क लगाए हुए तो दिख रहे हैं, लेकिन कई जगह सामाजिक दूरी की अनदेखी भी हो रही है जोकि भारी पड़ सकती है। कोरोना कर्फ्यू के चलते लोग एक माह से घरों में ही कैद थे। पाबंदियों के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे।
जम्मू शहर की रघुनाथ बाजार में मुट्ठी के रहने वाले सुदेश भी जरूरत का सामान खरीदने पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि काफी समय के बाद बाजारों में चहल पहल देखकर अच्छा लग रहा है। कोरोना कर्फ्यू के कारण घरों से नहीं निकल पा रहे थे। ऐसे में घर में जरूरत का काफी सामान खत्म हो गया था। अब बाजार खुले हैं तो खरीदारी करने आए हैं। उन्होंने कहा कि बाजार ऐसे ही खुले रहने चाहिए। इससे आम जरूरत की चीजें मिलने से लोगों की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएंगी। जरूरी चीजों की कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी।
2 of 6
कोरोना कर्फ्यू में ढील
- फोटो : संजय कुमार
सतवारी के हंसराज ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान काफी परेशानी आई। आम जरूरत का सामान नहीं मिल रहा था। बिना कारण बाहर निकलने वालों के पुलिस चालान काट रही थी। अब बाजार खुले हैं तो सामान मिल सकेगा। बाजार बंद न किए जाएं। इससे दिककत हो जाती है। किराना और दूध तो मिलता रहा, मगर अन्य चीजें नहीं मिल पाईं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाजारों में आएं, लेकिन सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। अभी कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई है।
3 of 6
कोरोना कर्फ्यू में ढील
- फोटो : बासित जरगर
कोरोना कर्फ्यू में ढील के बाद रोटेशन में बाजार खुले तो पुलिस भी दिन भर निगरानी करती रही। हालांकि सभी दुकानें रोस्टर के मुताबिक ही खुली मिलीं। एसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाजारों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को जागरूक भी किया। कहा, दुकानों पर भीड़ न जमा होने दें। सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। लोगों से भी कहा, बिना मतलब बाजारों में न आएं।
4 of 6
कोरोना कर्फ्यू में ढील
- फोटो : बासित जरगर
इसके अलावा पुलिस ने विशेष नाके लगाकर वाहनों की भी चेकिंग की। कई लोग बिना मास्क के पकड़े गए, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कई लोगों का बिना कारण घूमने पर चालान भी किया गया।
5 of 6
कोरोना कर्फ्यू में ढील
- फोटो : बासित जरगर
एसएसपी चंदन कोहली का कहना है कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रख रहे हैं। बाजारों में भीड़ कम करने की कोशिश की गई है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया है।