फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुरक्षाबलों की कामयाबीः 2018 में 200 से ज्यादा आतंकियों का किया सफाया

Fri, 28 Dec 2018 11:20 AM IST
Pranjal Dixit प्रांजल दीक्षित, जम्मू
प्रांजल दीक्षित, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 28 Dec 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
261 militants killed by security forces during operation all out in Jammu Kashmir in Year 2018
आरमी - फोटो : SELF
आतंकियों का कश्मीर से सफाया करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन ऑल आउट का जलवा 2018 में भी दिखा। सुरक्षाबलों ने इस साल आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए दस साल का रिकार्ड तोड़ दिया। एक दर्जन टॉप 

कमांडरों सहित ढाई सौ से अधिक आतंकियों को ढेर कर दिया गया। ऑपरेशन ऑल आउट के तहत आतंकियों को ढेर करने की ऐसी रफ्तार अगले वर्ष भी जारी रही, तो कश्मीर आतंकवाद मुक्त हो जाएगा। 

 
261 militants killed by security forces during operation all out in Jammu Kashmir in Year 2018
operation all out - फोटो : अमर उजाला
इस साल कश्मीर में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने मिलकर 261 आतंकियों को ढेर कर दिया है। पिछले दस साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब इतनी बड़ी तादाद में आतंकी मारे गए हों। इन आतंकियों में हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैइबा, जैश-ए-मोहम्मद, गजवा-तुल-हिंद, अल बदर जैसे आतंकी संगठनों के एक दर्जन कमांडर भी ढेर किए गए हैं। 2018 का साल सेना के ऑपरेशन ऑल आउट के नाम रहा है। 

 
261 militants killed by security forces during operation all out in Jammu Kashmir in Year 2018
मारे गए आतंकी - फोटो : अमर उजाला
2018 में ये टॉप कमांडर मारे गए 
नवीद जट्ट, सद्दाम पाडर, अल्ताफ काचरू, मेहराज बांगरू, समीर टाइगर, आजाद मलिक, जाहूर ठोकर, उस्मान हैदर, सौलिहा जैसे टॉप कमांडर मारे गए हैं। जिन्होंने आतंकी संगठनों की कमर तोड़ दी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
261 militants killed by security forces during operation all out in Jammu Kashmir in Year 2018
army - फोटो : अमर उजाला
2018 की हिट लिस्ट के यह तीन बच गए
2018 की हिट लिस्ट में शुमार चार बड़े आतंकियों में सिर्फ एक सद्दाम पाडर ही इस साल मारा गया। जाकिर मूसा, जीनत-उल-इस्लाम और रियाज नायकू अभी जिंदा हैं। दरअसल, आतंकी बुरहान वानी को 8 जुलाई 2016 को मारे जाने के बाद वर्ष 2017 में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन ऑल आउट शुरू किया था। इसका बड़े स्तर पर असर भी दिखा। 2017 में सुरक्षाबलों ने 213 आतंकी मार गिराए थे। इनमें करीब 20 कमांडर सब्जार अहमद भट्ट, जुनैद मट्टू, बशीर लश्करी, अबू लल्हारी, अबु दुजाना, अब्दुल क्यूम नाजर, उमर खालिद, अबु मुसैब, मुज्जफर अहमद नायकी, अजहर खान, सज्जाद लोन, शौकत लौहार, यासिन इट्टू, परवेज अहमद, मोहम्मद भाई, महमूद भाई, नूर तांत्रे और अबू जरगम शामिल थे।

 
विज्ञापन
261 militants killed by security forces during operation all out in Jammu Kashmir in Year 2018
आतंकवादी - फोटो : SELF
2019 में ‘ऑल आउट’ संभव
कश्मीर में अब आतंक सिर्फ चार चेहरों पर टिका हुआ है। इनमें जाकिर मूसा, रियाज नायकू, जीनल उल इस्लाम और टाइगर लतीफ शामिल हैं। इन चारों को ढेर करने के लिए सुरक्षाबलों ने कमर कस ली है। 2019 में इनको मार गिराने के लिए सेना ने विशेष प्लान भी तैयार किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed