फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड: श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 28 साल में सबसे नीचे

Thu, 27 Dec 2018 10:28 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 27 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir feels severe cold, srinagar hits the lowest temperature after 28 years
winter up
कश्मीर घाटी समेत पूरी रियासत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। शीतलहर ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। श्रीनगर में बुधवार की रात न्यूनतम पारा माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 28 वर्षों में यह सबसे कम तापमान है। इससे पूर्व सात दिसंबर, 1990 को न्यूनतम तापमान माइनस 8.8 डिग्री पर पहुंच गया था। 
jammu kashmir feels severe cold, srinagar hits the lowest temperature after 28 years
Winter
धूप निकलने के बावजूद जम्मू में सर्दी का सितम जारी है। न्यूनतम तापमान में हल्का सा सुधार हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। पिछले दिनों यहां का न्यूनतम पारा 3.5 डिग्री तक पहुंच गया था। कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में पारा शून्य से काफी नीचे चले जाने से जलाशयों व जलापूर्ति की लाइनों पानी जम गया है। पीने के पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। जनजीवन पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विभाग ने कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के कुछ इलाकों में शुक्रवार को बर्फबारी के आसार जताए हैं।

 
jammu kashmir feels severe cold, srinagar hits the lowest temperature after 28 years
snowfall - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। पिछले आठ सालों में इस क्षेत्र में इतना कम तामपान दर्ज हुआ है। कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान माइनस 6.7, पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 8.3 और गुलमर्ग में माइनस 9 डिग्री रहा। लद्दाख क्षेत्र में तापमान में सुधार आया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir feels severe cold, srinagar hits the lowest temperature after 28 years
snowfall
लेह में बीती रात तापमान में नौ डिग्री की वृद्धि हुई और यह माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले यहां इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था जो शून्य से 17.1 डिग्री सेल्सियस नीचे था। कारगिल में दो अंक की गिरावट के साथ तापमान शून्य से 16.2 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड हुआ है। 

 
विज्ञापन
jammu kashmir feels severe cold, srinagar hits the lowest temperature after 28 years
kashmir snowfall - फोटो : instagram
स्थान      न्यूनतम तापमान
लेह            माइनस 8.4
कारगिल     माइनस 16.2
गुलमर्ग       माइनस 9.0
पहलगाम    माइनस 8.3
श्रीनगर       माइनस 7.6
जम्मू             4.3
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed