फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर के नौगाम सेक्टर से घुसपैठ कर रहे दो आतंकी ढेर, तस्वीरें

Sat, 30 Jul 2016 09:59 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 30 Jul 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
2 terrorist killed in naugam
encounter - फोटो : PTI
एलओसी पर कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य घायल हो गया। 
2 terrorist killed in naugam
encounter - फोटो : PTI
मुठभेड़ स्थल से दो एके रायफल, एक यूबीजीएल और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए हैं। मारे गए आतंकी पाकिस्तान के थे और लश्कर से जुड़े हुए थे। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
2 terrorist killed in naugam
encounter - फोटो : PTI
सैन्य सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की रात को नौगाम सेक्टर में तैनात जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी। सतर्क जवानों ने पाया कि आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इस पर जवानों ने उन्हें समर्पण के लिए ललकारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2 terrorist killed in naugam
encounter - फोटो : ADGPI - Indian Army
आतंकियों ने समर्पण करने के बजाय जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई। इसके बाद जवानों ने सर्च आपरेशन चलाया तो मुठभेड़ स्थल से दो आतंकियों के शव बरामद किए गए। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए और एक घायल हो गया।
विज्ञापन
2 terrorist killed in naugam
encounter - फोटो : PTI
घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि मौके से भारी मात्रा में असलहे बरामद किए गए हैं। यह सेना की बड़ी कामयाबी है। एलओसी पर खराब मौसम का फायदा उठाते हुए आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच नौगाम सेक्टर से घुसपैठ के प्रयास ज्यादा हो रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed