{"_id":"5dd2f1e78ebc3e54c435d0c8","slug":"1145-jammu-kashmir-jawans-take-oath-of-only-indian-constitution-first-time-in-paasing-out-parade","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर के इतिहास में पहली बार 1145 पुलिस के जवानों ने ली सिर्फ भारतीय संविधान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर के इतिहास में पहली बार 1145 पुलिस के जवानों ने ली सिर्फ भारतीय संविधान की शपथ
Tue, 19 Nov 2019 01:02 AM IST
Pranjal Dixit
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 19 Nov 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस की पासिंग आउट परेड
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर पुलिस की पासिंग आउट परेड
- फोटो : बासित जरगर
सोमवार को मनीगाम पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) में 1145 रंगरूट जम्मू कश्मीर पुलिस में शामिल हुए। इनमें 39 कमांडो भी थे जिन्हें विशेष ट्रेनिंग दी गई ताकि वह किसी भी स्थिति का मुस्तैदी से सामना कर सकें। इस अवसर पर इन जवानों और वहां मौजूद उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी।
जम्मू-कश्मीर पुलिस की पासिंग आउट परेड
- फोटो : बासित जरगर
इस मौके पर उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस पेशेवर रूप से हर स्थिति से निपट रही है। पुलिस के जवानों ने अपने कर्तव्य को निभाते हुए कई कुर्बानियां दी हैं और हम उन शहीदों को नमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस की पासिंग आउट परेड
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने जम्मू कश्मीर पुलिस को आतंकवाद, कानून व्यवस्था सहित अन्य कई चुनौतियों का सामना करने और कश्मीर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बधाई दी गई।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस की पासिंग आउट परेड
- फोटो : बासित जरगर
एलजी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि और जवानों को भर्ती किया जाए। पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों में लगभग 30000 से 40000 रोजगार के अवसर पैदा होंगे और 4 नई बटालियन का भी गठन होगा। मुरमु ने कहा कि इसके पीछे उद्देश्य है कि यहां अमन रहे और लोगों को रोजगार भी मिले। जो भी जवान और अफसर शहीद होता है उसे एक्सग्रेशिया दिया जाता है।