फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jammu: सनासर में आज नहीं होगा विंटर बोनांजा, पटनीटॉप कार्यक्रम पर बना संशय, जानें वजह

Fri, 30 Dec 2022 12:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी
अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 30 Dec 2022 12:47 PM IST
सार

सनासर की ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित होने वाले दो दिवसीय विंटर बोनांजा का आयोजन पहले दिन नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन
Jammu: Winter Bonanza festival in Sanasar cancelled doubt on Patnitop program too
रामबन: खारी तहसील में महू घाटी में हिमपात के बाद का नजारा - फोटो : शेर सिंह

सनासर की ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित होने वाले दो दिवसीय विंटर बोनांजा का आयोजन पहले दिन नहीं हो पाएगा। पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अब्दुल जब्बार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन के चलते सनासर में  शुक्रवार को किसी भी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले दिन आयोजित होने  वाला विंटर बोनांजा सनासर में नहीं होगा। वहीं दूसरे दिन पटनीटॉप में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर अभी कुछ निर्णय नहीं लिया गया है।

Jammu: Winter Bonanza festival in Sanasar cancelled doubt on Patnitop program too
नत्थाटॉप में बन रही जाम की स्थिति - फोटो : रोहित गुप्ता

नथाटॉप और पटनीटॉप के बीच जाम की स्थिति भी हुई उत्पन्न
शुक्रवार को बर्फ की सफेद चादर का आनंद लेने के लिए देश के कई हिस्सों के सैलानी पटनीटॉप के बाद नत्थाटॉप की ओर रुख कर रहे हैं। लेकिन सैलानियों को पटनीटॉप और नत्था टॉप के बीच सड़क पर बिछी बर्फ पर चलने में दिक्कत आ रही हैं। दोनों के बीच एक और जहां मशीन के जरिये सड़क से बर्फ हटाई जा रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर कोहरे के चलते इस मार्ग के बीच जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। इससे सैलानियों को आने-जाने में परेशानियां भी पेश आ रही हैं। 

Jammu: Winter Bonanza festival in Sanasar cancelled doubt on Patnitop program too
पटनीटॉप में रात में हुई बर्फबारी का नजारा - फोटो : रोहित गुप्ता

पटनीटॉप से नथाटॉप के बीच सड़क इतनी ज्यादा चौड़ी नहीं है। ऐसे में बर्फबारी के बाद इस मार्ग पर सड़क भी सिकुड़ जाती है, जिस कारण वाहनों की आवाजाही में कई तरह की परेशानियां सैलानियों को उठानी पड़ती हैं। कई बार जाम के चलते उन्हें घंटों इंतजार भी करना पड़ता है। शुक्रवार को भी इस मार्ग के बीच घंटों तक जाम की स्थिति उत्पन्न हुई हालांकि नत्था टॉप की ओर वाहनों की आवाजाही रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu: Winter Bonanza festival in Sanasar cancelled doubt on Patnitop program too
रामबन: खारी तहसील में महू घाटी में हिमपात के बाद का नजारा - फोटो : रोहित गुप्ता

सड़क छोटी होने और नथाटॉप में पार्किंग की सुविधा ना होने के चलते सैलानियों को परेशानियां आ रही हैं। पटनीटॉप टैक्सी यूनियन के प्रधान प्रकाश चंद ने कहा कि पटनीटॉप से नत्थाटॉप के बीच में इस मार्ग पर कई स्थानों पर पार्किंग की सुविधा दी जानी चाहिए जिससे बर्फबारी के दौरान इन स्थलों में पहुंचने वाले सैलानियों को गाड़ियां  खड़ी करने के लिए दिक्कत ना हो और जाम की स्थिति भी उत्पन्न ना हो। 

विज्ञापन
Jammu: Winter Bonanza festival in Sanasar cancelled doubt on Patnitop program too
Snowfall in Nathatop - फोटो : रोहित गुप्ता

मौजूदा समय में गाड़ियों को सड़क किनारे ही पार्क करना पड़ता है। यदि बर्फबारी हो जाती है तो समस्या और बढ़ जाती है और इसका उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed