फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall in J&K: आखिर बदली मौसम ने करवट, गुलमर्ग-बारामुला-नत्थाटॉप में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्र में बूंदाबांदी

Thu, 29 Dec 2022 05:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 29 Dec 2022 05:38 PM IST
सार

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है। कश्मीर घाटी के गुलमर्ग और बारामुला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। वहीं, जम्मू संभाग के नत्थाटॉप में भी बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
Snowfall in J&K: jammu kashmir weather change snowfall in Gulmarg Baramulla Nathatop drizzle in the plain area
Snowfall in Jammu Kashmir - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर में मौसम में करवट बदल ली है। प्रदेश में सुबह से बादल छाए हुए थे। गुरुवार दोपहर बाद पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है। कश्मीर घाटी के गुलमर्ग और बारामुला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। वहीं, जम्मू संभाग के नत्थाटॉप में भी बर्फबारी हुई है।

Snowfall in J&K: jammu kashmir weather change snowfall in Gulmarg Baramulla Nathatop drizzle in the plain area
Snowfall in Jammu Kashmir - फोटो : अमर उजाला

हिमपात का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 30 दिसंबर यानी शुक्रवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसका कश्मीर में अधिक प्रभाव दिखेगा। 31 दिसंबर को भी मौसम में बदलाव रहेगा। पूरे प्रदेश में शीतलहर जारी है। कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। पिछले दो दिन से कड़ाके की ठंड के बीच जम्मू में भी न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से नीचे चल रहा है। मौसम खराब होने की सूरत में ठंड में इजाफा होगा। 

Snowfall in J&K: jammu kashmir weather change snowfall in Gulmarg Baramulla Nathatop drizzle in the plain area
Snowfall in Nathatop - फोटो : रोहित गुप्ता

जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में 31 दिसंबर को लेकर ज्यादातर होटल पूरी तरह से पैक हो गए हैं। इन होटलों में सैलानियों के लिए कई तरह की सुविधाएं भी रखी गई हैं, ताकि सैलानी 31 दिसंबर की रात को नए साल के स्वागत में पूरा आंनद ले सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in J&K: jammu kashmir weather change snowfall in Gulmarg Baramulla Nathatop drizzle in the plain area
Snowfall in Nathatop - फोटो : रोहित गुप्ता

प्रदेश के प्रयटन स्थलों पर सैलानी पहुंचना शुरू हो गए हैं। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि त्योहारी और शादियों के सीजन बाद अब न्यू ईयर पर बाजार चमका है। उम्मीद है कि न्यू ईयर के जश्न के लिए शिमला आ रहे सैलानी अगले कुछ दिन यहीं रहेंगे।

विज्ञापन
Snowfall in J&K: jammu kashmir weather change snowfall in Gulmarg Baramulla Nathatop drizzle in the plain area
Snowfall in Nathatop - फोटो : रोहित गुप्ता

कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। पिछले दो दिन से कड़ाके की ठंड के बीच जम्मू में भी न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से नीचे चल रहा है। मौसम खराब होने की सूरत में ठंड में इजाफा होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed