फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Srinagar Snowfall: श्रीनगर में बर्फबारी... क्या आपने देखीं धरती के स्वर्ग की ये खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 04 Feb 2024 04:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 04 Feb 2024 04:58 PM IST
सार

श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज सहित कश्मीर घाटी में कई क्षेत्रों में रविवार को फिर ताजा बर्फबारी हुई है। इससे धरती के स्वर्ग की नजारा और भी खूबसूरत हो गया है।

विज्ञापन
srinagar snowfall photos Gulmarg Sonmarg Gurez received fresh snowfall kashmir
लाल चौक पर बर्फबारी के बीच सेल्फी लेतीं पर्यटक - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज सहित कश्मीर घाटी में कई क्षेत्रों में रविवार को फिर ताजा बर्फबारी हुई है। इससे धरती के स्वर्ग की नजारा और भी खूबसूरत हो गया है। श्रीनगर के लाल चौक, डल झील, हब्बा कदल सहित कई इलाकों में बर्फ की चादर बिछ गई है। बर्फबारी के बीच सैलानी यहां खूब मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। 



srinagar snowfall photos Gulmarg Sonmarg Gurez received fresh snowfall kashmir
बर्फबारी के बीच शिकारे की सवारी का आनंद लेते सैलानी - फोटो : बासित जरगर

जम्मू व आसपास के इलाकों में रविवार को झमाझम बारिश हुई है। कई जगहों पर पानी भर गया है। लोग बारिश के बीच अपने गंत्वयों पर पहुंचे। 

srinagar snowfall photos Gulmarg Sonmarg Gurez received fresh snowfall kashmir
बर्फबारी में सेल्फी लेते हुए - फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग के राजोरी, नत्थाटॉप, शिवगढ़धार, जुगधार, सियोजधार में भी भारी बर्फबारी के साथ बारिश हुई। इससे शीतलहर बढ़ गई है। बर्फबारी के चलते पर्यटन स्थल सनासर-नत्थाटॉप मार्ग बंद हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
srinagar snowfall photos Gulmarg Sonmarg Gurez received fresh snowfall kashmir
Snowfall in Srinagar - फोटो : बासित जरगर

शनिवार को खराब मौसम के बीच तेज हवाएं चलने से कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
srinagar snowfall photos Gulmarg Sonmarg Gurez received fresh snowfall kashmir
श्रीनगर में बर्फबारी में खेलते हुए सैलानी - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला राजोरी व पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed