फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Srinagar: लालचौक पर सुरक्षाबलों की नजर, गणतंत्र दिवस से पहले श्रीनगर में बढ़ी सुरक्षा, देंखे इन तस्वीरें में

Sat, 18 Jan 2025 05:27 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 18 Jan 2025 05:27 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस से पहले श्रीनगर के लालचौक में सुरक्षा बढ़ाते हुए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन
Srinagar: Security forces keep an eye on Lal Chowk, security increased in Srinagar before Republic Day, see th
लालचौक, सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेके श्रीनगर के लाल चौक में आज सुरक्षा बलों द्वारा व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में लोगों की जांच की और वाहनों की भी तलाशी ली। यह अभियान शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र लाल चौक में शुरू हुआ और आसपास के इलाकों में भी इसका प्रभाव देखा गया।
Srinagar: Security forces keep an eye on Lal Chowk, security increased in Srinagar before Republic Day, see th
लालचौक पर सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, मुख्य सड़कों और बाजारों में  तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा बलों के जवानों ने पैदल और वाहन से आने-जाने वाले लोगों की जांच की, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। साथ ही, सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कड़ी चौकसी बरती और सुरक्षा के इंतजामों को मजबूत किया।
Srinagar: Security forces keep an eye on Lal Chowk, security increased in Srinagar before Republic Day, see th
लालचौक पर सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

यह तलाशी अभियान विशेष रूप से इस वजह से अहम था क्योंकि जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा उपायों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा बलों ने लोगों से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करें और बिना किसी डर के अपनी जांच करवाएं, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Srinagar: Security forces keep an eye on Lal Chowk, security increased in Srinagar before Republic Day, see th
लालचौक पर सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
Srinagar: Security forces keep an eye on Lal Chowk, security increased in Srinagar before Republic Day, see th
लालचौक पर सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
सुरक्षा बलों ने लाल चौक और आसपास के क्षेत्रों में सभी सुरक्षात्मक उपायों को मजबूत किया है और नागरिकों से गणतंत्र दिवस के दिन सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed