फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jammu Kashmir Weather: मां वैष्णो के दरबार में सीजन की पहली बर्फबारी, घाटी में कोहरे के साथ चलीं बर्फीली हवाएं

Sun, 17 Dec 2023 12:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 17 Dec 2023 12:27 PM IST
सार

धर्मनगरी कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में रविवार-शनिवार की रात हल्की बर्फबारी हुई। हिमपात को देख भक्तों के चेहरे खिल उठे। कई श्रद्धालु इन यादगारों पलों को अपने कैमरे में कैद करते नजर आए।

विज्ञापन
Jammu Kashmir weather: season First snowfall at Maa Vaishno devi katra snowfall in mountains icy winds along w
Snowfall in Kashmir - फोटो : बासित जरगर

धर्मनगरी कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में रविवार-शनिवार की रात हल्की बर्फबारी हुई। हिमपात को देख भक्तों के चेहरे खिल उठे। कई श्रद्धालु इन यादगारों पलों को अपने कैमरे में कैद करते नजर आए। बर्फबारी के दौरान जमकर माता वैष्णो के जयघोष में गूंजे। वहीं, जम्मू में रविवार सुबह धूप खिली है। शहर में शनिवार को हुई हल्की बारिश और पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के कारण जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड बंद कर दिया गया है। कश्मीर में शीतलहर के साथ बर्फीली हवा चल रही हैं। घने कोहरे के कारण पारे में गिरावट जारी है।



Jammu Kashmir weather: season First snowfall at Maa Vaishno devi katra snowfall in mountains icy winds along w
मां वैष्णो देवी के दरबार में हल्की बर्फबारी के दौरान का दृश्य - फोटो : वीडियो ग्रैब

जम्मू में बीती रात न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात बीती। लेह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कटड़ा में बादल छाए रहे। इस बीच वैष्णो देवी यात्रा के साथ कटड़ा-चॉपर सेवा भी सुचारू रही।

Jammu Kashmir weather: season First snowfall at Maa Vaishno devi katra snowfall in mountains icy winds along w
snowfall in kashmir - फोटो : बासित जरगर
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को भी कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 24 और 25 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के कई जिलों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर बाद बर्फीली हवा चलनी शुरू हो गईं। शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Kashmir weather: season First snowfall at Maa Vaishno devi katra snowfall in mountains icy winds along w
snowfall in kashmir - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 8.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग के अलावा कुपवाड़ा, बालटाल, अमरनाथ की पवित्र गुफा, सोनामर्ग, गुरेज वैली, पीर पंजाल आदि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir weather: season First snowfall at Maa Vaishno devi katra snowfall in mountains icy winds along w
Snowfall in Kashmir - फोटो : बासित जरगर

काजीगुंड में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.8, पहलगाम में माइनस 5.1, कुपवाड़ा में माइनस 1.0, कोकरनाग में माइनस 3.6 और गुलमर्ग में माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में कड़ाके की ठंड के बीच बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के जिला राजोरी में हल्की बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पुंछ में भी मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में सफेद चादर बिछी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed