{"_id":"636e3831abf1e31fee6580cc","slug":"autumn-in-kashmir-images-began-after-snowfall-on-mountains-now-red-poplar-leaves-turned-red","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Autumn in Kashmir: धरती के स्वर्ग में आया पतझड़ का मौसम, चारों ओर दिख रहे 'आतिश-ए-चिनार' के अद्भुत नजारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Autumn in Kashmir: धरती के स्वर्ग में आया पतझड़ का मौसम, चारों ओर दिख रहे 'आतिश-ए-चिनार' के अद्भुत नजारे
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 11 Nov 2022 05:26 PM IST
सार
कश्मीर में पतझड़ का मौसम न सिर्फ कश्मीर की सुन्दरता में रंग बिखेर रहा है बल्कि यहां के स्थानीय लोगों के साथ साथ यहां पहुंचे पर्यटकों का मन भी मोह रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
Autumn in Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में आज कल मौसम एक अलग ही अंदाज पेश कर रहा है। नवम्बर के पहले सप्ताह में ही पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद अब लाल सुर्ख हुए चिनार के पत्ते एक अलग ही फिजा का एहसास दिला रहे हैं। पतझड़ का यह मौसम न सिर्फ कश्मीर की सुन्दरता में रंग बिखेर रहा है बल्कि यहां के स्थानीय लोगों के साथ साथ यहां पहुंचे पर्यटकों का मन भी मोह रहा है।
2 of 6
Autumn in Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
अपनी सुंदरता और बदलते मौसम के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध कश्मीर का हर मौसम में एक अलग ही मजा है। यही कारण है कि देश विदेश से पर्यटक कश्मीर घूमने आते हैं और यहां के सुंदर नजारे देश विदेश से आए पर्यटकों को लुभाते हैं। लेकिन अगर आजकल की बात करें चारों ओर एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। पतझड़ कश्मीर को एक अनोखे अंदाज में पेश करता दिख है।
3 of 6
Autumn in Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
कड़कड़ाने वाली ठंड और नजारों में बिखरे चिनार के सुर्ख पत्तों की लाली सांसों को थमा देती है जिसका अनुभव कश्मीर घूमने आए पर्यटक कर रहे हैं। हालांकि इस बार वर्ष की शुरुआत से ही काफी ज्यादा संख्या में पर्यटक कश्मीर का रुख किए हुए हैं और जो कोई भी इसे अनुभव कर रहा है वो इसे देख काफी खुश हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Tourism in Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर का निशात मुगल बाग हो, शालीमार मुगल बाग हो या फिर चिनार बाग, हर जगह चिनार के पेड़ आजकल एक अनोखा ही दृश्य पेश कर रहे हैं। दिल्ली से आई मनोरमा साहनी ने बताया कि वह 2018 में कश्मीर घूमने आई थी और तब भी पतझड़ का ही मौसम था। इसलिए मन में एक बार फिर से वोही नजारा देखने की चाह थी और यह ही कारण है कि वह इस बार भी पतझड़ में ही कश्मीर आई हैं। उन्होने बताया कि लेकिन इस बार एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है क्योंकि लाल सुर्ख हुए चिनार के पत्तों के साथ पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर एक अलग ही मंजर पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Autumn in Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
चिनार के यह पत्ते अक्तूबर के महीने से ही धीरे-धीरे लाल होना शुरू हो जाते हैं और जैसे ही यह लाल पत्ते जमीन पर गिरना शुरू हो जाते हैं। इसी के साथ कश्मीर में भी ठंड का आगमन भी शुरू हो जाता है। कश्मीर में पतझड़ के इस मौसम का इंतजार न सिर्फ यहां आने वाले पर्यटक बेसब्री से करते हैं बल्कि यहां के लोगों को भी चिनार के पेड़ों से गिरने वाले इन लाल पत्तों का बेसब्री से इंतजार होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।