फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में बरसात: कुछ इलाकों में हुई बारिश से गिरा पारा, दोपहर में बढ़ी उमस

Thu, 22 Jul 2021 10:40 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 22 Jul 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Rain in Jammu and Kashmir: The mercury dropped due to rain in some areas, the humidity increased in the afternoon
जम्मू-कश्मीर का मौसम - फोटो : संजय कुमार

जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। जम्मू के कई हिस्सों में शनिवार सुबह बारिश से पारे में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन उमस परेशान कर रही है। जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों तक हुई बारिश के बाद वीरवार को दोपहर में उमस रही। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 जुलाई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 26 जुलाई को मौसम खराब हो सकता है। जम्मू में वीरवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ उमस बढ़ने लगी। तापमान से राहत रही। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू में 1.3 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां आर्द्रता का प्रतिशत 72 दर्ज किया गया।

Rain in Jammu and Kashmir: The mercury dropped due to rain in some areas, the humidity increased in the afternoon
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

बनिहाल में दिन का तापमान 29.2, बटोत में 26.6, कटड़ा में 31.9 और भद्रवाह में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Rain in Jammu and Kashmir: The mercury dropped due to rain in some areas, the humidity increased in the afternoon
जम्मू कश्मीर में कई जगह हुई बारिश - फोटो : amar ujala

श्रीनगर में दिन का तापमान 28.0, पहलगाम में 23.5 और गुलमर्ग में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में चौबीस घंटे में 2.9, पहलगाम मे 15.8 और गुलमर्ग में 14.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rain in Jammu and Kashmir: The mercury dropped due to rain in some areas, the humidity increased in the afternoon
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार

जम्मू का तापमान
अधिकतम  33.6
न्यूनतम      24.4
सूर्योदय       05.41
सूर्यास्त        07.36

विज्ञापन
Rain in Jammu and Kashmir: The mercury dropped due to rain in some areas, the humidity increased in the afternoon
भीषण गर्मी से बचाव के लिए पानी पीती युवती - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आरटीपीसीआर की बढ़ेगी क्षमता, पांच जिलों में जल्द शुरू होंगी नई लैब
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed