फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उस जमाने में भी इतना खूबसूरत था मेरा शहर, देखिए दुर्लभ तस्वीरों में...

Sat, 19 Aug 2017 05:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 19 Aug 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
world photography day-unseen pictures of jaipur before independence
पुराने जयपुर की एक दुर्लभ तस्वीर
आज विश्व फोटोग्राफी दिवस है और इसी मौके पर हम इतिहास के पन्नों से कुछ बेहद ही दुर्लभ तस्वीरें आपको दिखाने जा रहे हैं। ये खास तस्वीरें राजस्थान की राजधानी जयपुर की है जो कि रियासतकाल के दौरान ली गईं थी। 


 

सवाई जयसिंह ने बसाया था जयपुर

world photography day-unseen pictures of jaipur before independence
वर्ष 1726 में आमेर रियासत के महाराजा सवाई जयसिंह द्वितिय ने आमेर के पहाड़ों के नीचे एक नया शहर 'जयपुर'को बसाया था।
वर्ष 1726 में आमेर रियासत के महाराजा सवाई जयसिंह द्वितिय ने आमेर के पहाड़ों के नीचे एक नया शहर 'जयपुर'को बसाया था। जयपुर से पहले आमेर रियासतकालीन शहर हुआ करता था जो कि अरावली के पहाड़ों तक ही सिमटा था ऐसे में बढ़ती आबादी को देखते हुए आमेर के महाराजा ने एक नए शहर की नींव रखने की सोची और चारदिवारी में बसा दिया जयपुर।

बड़ी चौपड़: तब और अब

world photography day-unseen pictures of jaipur before independence
बड़ी चौपड़ तब और अब
आज भयंकर भीड़ भाड़ और वाहनों से अटी पड़ी रहने वाली शहर की बड़ी चौपड़ रियासतकाल के दौरान एकदम खाली दिखाई देती है। उस समय यहां केवल तांगा और उंटगाड़ी ही चला करती थी लेकिन आज यहां बस कुछ ही दिनों में मेट्रो ट्रेन चलने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हवामहल के बारे में ये नहीं जानते होंगे आप

world photography day-unseen pictures of jaipur before independence
हवामहल,जयपुर
जयपुर के विश्वप्रसिद्ध हवामहल का निर्माण 1799 में सवाईं प्रताप सिंह द्वारा करवाया गया था जिसकी बनावट लाल चंंद उस्ताद ने तैयार की थी। दरअसल हवामहल की बनावट भगवान श्री कृष्ण के मुकुट को देखकर के की गई थी और जब आप इसे कहीं दूर से देखेंगे तो ये किसी मुकुट जैसा दिखाई देगा। 
 
विज्ञापन

इतिहास समेटे है अल्बर्ट हॉल

world photography day-unseen pictures of jaipur before independence
अल्बर्ट हॉल जयपुर
जयपुर में अल्बर्ट हॉल म्यूजियम की नींव 1876 में रखी गई थी जिसके बाद सन 1887 में इसे आम जनता के लिए खोला गया था। अल्बर्ट हॉल म्यूजियम राजस्थान का सबसे पुराना म्यूजियम है जहां ऐतिहासिक पेंटिग्स,कालीन,पत्थर,हाथी दांत,धातु की मूर्तियां आदि चीजें मौजूद है जिन्हें देखने के लिए दुनियाभर से लोग हर साल यहां आते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed