{"_id":"59970dd34f1c1b86558b48ba","slug":"cm-raje-has-come-to-know-how-will-the-secure-of-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएम ने जाना, कैसे रहेगी शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने जाना, कैसे रहेगी शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। कोटा शहर के अपराध पर निगाह रखने के लिए बनाए गए अभया कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का भी सीएम ने उद्घाटन किया। सीएम राजे ने जाना कि किस तरह से शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। साथ ही, उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी सवाल-जवाब किए।
सीसीटीवी कैमरे पर रखी जा सकेगी नजर
सीएम वसुंधरा राजे
- फोटो : amar ujala
सीएडी रोड पर बनाए गए इस कमांड सेंटर से शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे की हलचल पर नजर रखी जा सकेगी। अभया कंट्रोल एंड कमांड सेंटर उद्घाटन के मौके पर सीएम राजे के साथ गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, मंत्री प्रभुलाल सैनी और खान मंत्री सुरेन्द्र पाल भी मौजूद रहे।
ताकि अपराधियों की तुरंत हो सके पहचान
सीएम वसुंधरा राजे
- फोटो : amar ujala
कोटा में तकरीबन 1100 सीसीटीवी कैमरे विभिन्न चौराहों और मुख्य बाजारों में लगाए जाएंगे, ताकि शहर में घटित होने वाले अपराध के तुरंत बाद अपराधी की पहचान की जा सके। जिसके आधार पर अपराध करने वाला व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
29 स्कूटियां भी पेट्रोलिंग के लिए रवाना
सीएम वसुंधरा राजे
- फोटो : amar ujala
सीएम वसुंधरा राजे ने इस मौके पर अभया नाम से महिला पुलिस विंग की 29 स्कूटियां भी पेट्रोलिंग के लिए रवाना की। शहर में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधी या छेड़खानी की घटना पर तुरंत काबू पाने के लिए जयपुर की तर्ज पर कोटा में महिला विंग का गठन किया गया है।
विज्ञापन
सीएम ने की महिला जवानों से बातें
सीएम वसुंधरा राजे
- फोटो : amar ujala
अपराध पर रोक लगाने के लिहाज से किए गए इन प्रयासों को गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने भी अच्छा बताया। इस मौके पर सीएम राजे ने महिला पुलिस विंग के लिए तैनात जवानों से भी बातचीत की।