{"_id":"634d4ce5cc7a3d300859c8da","slug":"what-was-bjp-strategy-to-marginalize-vasundhara-opponents-surprised-to-see-crowd-in-devdarshan-yatra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Politics: वसुंधरा को हाशिए पर रखने की रणनीति क्या खा गई मात? देवदर्शन यात्रा में उमड़ी भीड़ देखकर विरोधी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: वसुंधरा को हाशिए पर रखने की रणनीति क्या खा गई मात? देवदर्शन यात्रा में उमड़ी भीड़ देखकर विरोधी हैरान
राजस्थान की सत्ता से दूर हुए बीजेपी को चार साल का समय पूरा होने जा रहा है। करीब इतना ही समय पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को प्रदेश की राजनीति में हाशिए पर रहते हुए हो गया है।
विज्ञापन
1 of 8
देवदर्शन यात्रा में उमड़ी भीड़ देखकर विरोधी हैरान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजस्थान की सत्ता से दूर हुए बीजेपी को चार साल का समय पूरा होने जा रहा है। करीब इतना ही समय पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को प्रदेश की राजनीति में हाशिए पर रहते हुए हो गया है। लेकिन, खबर है कि हाल में देवदर्शन यात्रा के जरिए राजे ने जो हुंकार भरी, उससे बीजेपी में उनके विरोधी खेमे की नींद उड़ गई है।
2 of 8
देवदर्शन यात्रा में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वसुंधरा राजे ने हाल ही में अपने बीकानेर दौर में चार जनसभाएं कीं। सभाओं में उमड़ी भीड़ उनके विरोधियों को परेशान करने वाली साबित हुई। विरोधी इस बात से हैरान हैं कि चार साल तक पार्टी के कैडर से दूर रहने के बाद भी राजे के समर्थन में पार्टी के विचारधारा से जुड़े चेहरे खुले में नजर आ रहे हैं। अब राजे विरोधी अपनी इस बड़ी चूक को सुधारने की कवायद में लगे हैं।
3 of 8
वसुंधरा को हाशिए पर रखने की रणनीति क्या खा गई मात
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, साल 2018 में चुनाव में हार का मुंह दिखाने में बीजेपी की अंदरूनी गुटबाजी और शह मात के खेल की बड़ी भूमिका थी। चुनाव में हार के साथ ही बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व ने वसुंधरा को दरकिनार कर दिया। हालांकि, उनके नाम का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर रखा गया, लेकिन राजस्थान संबंधी बीजेपी के निर्णयों में उनकी कोई भूमिका नहीं रखी गई। यही व्यवहार राजे समर्थक नेताओं के साथ प्रदेश बीजेपी की कमान संभाले बैठे नेताओं का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
वसुंधरा का देवदर्शन यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
यहीं प्रदेश के नेताओं की रणनीतिक चूक रही। आज पार्टी के बाहर और पार्टी के अंदर चार साल से चुप्पी लगाए बैठे यही नेता अब राजे के लिए पॉवर बैकअप बन रहे हैं। यही नेता राजे के दौरों में भीड़ जुटाने से लेकर अन्य तरह के प्रबंधन का काम कर रहे हैं। उसके पीछे की वजह इन नेताओं को खुद के राजनीतिक वजूद को बनाए रखना है। क्योंकि अगला साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का है। इसलिए बीजेपी के विचारों से जुड़े यह नेता वसुंधरा को मजबूती देने में अपना राजनीतिक भविष्य तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
वसुंधरा की देवदर्शन यात्रा में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बीजेपी में वसुंधरा राजे विरोधी गुट मान कर चल रहा है कि राजस्थान की 200 विधानसभाओं में पूर्व मुख्यमंत्री समर्थकों की टीम मौजूद है। यह वही लोग हैं, जिन्हें पार्टी ने हाशिए पर डाल रखा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।