फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Big Fight: राजस्थान के रण में खतरनाक अमुजु से विजेंद्र की भिडंत

Sat, 23 Dec 2017 09:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 23 Dec 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
vijendra singh will face Ghanaian boxer ernest amuzu in rajasthan rumble
vijendra vs ernest amuzu - फोटो : Amar Ujala
देश के पेशेवर मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह के लिए आज की रात काफी चुनौतीपूर्ण है। आज विजेन्द्र गुलाबी नगरी में अपना ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट और डब्ल्यूबीओ एशिया पेसिफिक का खिताब बचाने के लिए रिंग में उतरें।गुलाबी नगरी में विजेन्द्र सिंह का सामना घाना के बॉक्सर अर्नेस्ट अमुजु से हो रहा है। 

शाम 7 बजे से शुरू हुए मुकाबले

vijendra singh will face Ghanaian boxer ernest amuzu in rajasthan rumble
- फोटो : Amar Ujala
जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में होने वाले कुल 7 मुकाबलों में से पहला मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू हुआ। विजेंद्र और अमुजु के बीच आखिरी मुकाबला सबसे अंत में रात 9 बजे से शुरू हुआ।  

राजस्थान रंबल दिया गया है नाम

vijendra singh will face Ghanaian boxer ernest amuzu in rajasthan rumble
- फोटो : Amar Ujala
विजेंद्र और अमुजु के बीच होने वाली फाइट को 'राजस्थान रंबल' नाम दिया गया है। जयपुराइट्स के लिए ये पहला मौका है जब वो प्रोफेशनल बॉक्सिंग की सबसे बड़ी फाइट के साक्षी बनेंगे जिसमें देश के सबसे खतरनाक बॉक्सर एक बार फिर से इतिहास रचने की कोशिश करते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐति​हासिक धरती पर रचूंगा इतिहास: विजेन्द्र

vijendra singh will face Ghanaian boxer ernest amuzu in rajasthan rumble
- फोटो : Amar Ujala
आज के महत्वपूर्ण दिन से पहले बॉक्सर विजेन्द्र सिंह शु्क्रवार को प्रेस से मुखातिब हुए। उन्होनें कहा राजस्थान एक ऐतिहासिक राज्य है जिसका इतिहास युद्ध और बलिदानों से भरा पड़ा है। मैं ये फाइट जीतकर इस ऐतिहासिक धरती पर इतिहास रचने की पूरी कोशिश करूंगा। विजेन्द्र ने जयपुरवासियों से अपील की है कि वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में ये फाइट देखने पहुंचे और उनकी हौसला अफजाई करें।
विज्ञापन

21 नॉकआउट मुकाबले लड़े हैं अमुजु ने

vijendra singh will face Ghanaian boxer ernest amuzu in rajasthan rumble
फाइल फोटो
34 साल के घाना निवासी बॉक्सर अर्नेस्ट अमुजु ने 25 में से 21 नॉकआउट मुकाबले खेल चुके हैं। अमुजु ने कहा है कि वो अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। इससे पहले मुक्केबाजों का वजन नापा गया जिसमें विजेन्द्र का वजन 76 किलोग्राम और अर्नेस्ट का वजन 75.02 किलो रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed