फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिंकसिटी से विजेंदर ने इस पाकिस्तानी बॉक्सर को ललकारा, कहा अगला नंबर उनका

Sat, 23 Dec 2017 05:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 23 Dec 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
pro boxer vijendra singh challenges pakistani boxer before his 10th fight
विजेंदर सिंह
जयपुर में अपने दो खिताब बचाने के लिए रिंग में उतरने जा रहे देश के सबसे खतरनाक प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह ने पाकिस्तान मूल के ब्रिटिश बॉक्सर को ललकारा है। विजेंदर ने कहा है कि आज घाना के बॉक्सर अर्नेस्ट अमुजु को हराने के बाद उनकी अगला लक्ष्य पाकिस्तानी बॉक्सर आमिर खान को हराना है। 

 

आमिर दे चुके हैं विजेंदर को चुनौती

pro boxer vijendra singh challenges pakistani boxer before his 10th fight
फाइल फोटो
वेल्टरवेट के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके बॉक्सर आमिर खान इससे पहले विजेंदर को चुनौती दे चुके हैं। विजेंदर ने जयपुर में अपनी 9वीं फाइट से पहले पत्रकारों से कहा कि आमिर अलग वेट कैटेगरी में ​होने के बावजूद मुझे कुछ ज्यादा ही ललकार रहे हैं और मैं भी इस चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। 

परफेक्ट-10 के बाद आमिर को बनाउंगा शिकार

pro boxer vijendra singh challenges pakistani boxer before his 10th fight
विजेंदर सिंह
प्रोफेशनल बॉक्सिंग में कदम रखने के बाद से लगातार 9 फाइट जीत चुके बॉक्सर विजेंदर ने इच्छा जताई है कि वो आज घाना के बॉक्सर से होने वाली फाइट को जीतने के बाद अपना अगला शिकार पाकिस्तान मूल के बॉक्सर आमिर खान को बनाना चाहते हैं। विजेंदर ने कहा है कि मैं अमुजु को हराकर परफेक्ट 10 करना चाहूंगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घाना के बॉक्सिंग किंग माने जाते हैं अमुजु

pro boxer vijendra singh challenges pakistani boxer before his 10th fight
फाइल फोटो
घाना के बॉक्सर अमुजु को वहां प्रो बॉक्सिंग किंग के नाम से जाना जाता है। अमुजु ने अपने कॅरिअर में 23 में से 21 मुकाबले नॉकआउट आधार पर ही खेले हैं। आज उनकी विजेंदर से जयपुर में फाइट होने जा रही है जो कि 10 राउंड की होगी। 
 
विज्ञापन

अगला टाइटल कॉमनवेल्थ क्राउन

pro boxer vijendra singh challenges pakistani boxer before his 10th fight
फाइल फोटो
अगले साल कॉमनवेल्थ क्राउन के लिए विजेंदर को इंग्लैंड के रॉकी फील्डिंग से चुनौती मिल सकती है। इसके लिए विजेंदर ने कहा है कि फिलहाल इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी ही होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed